{"_id":"622476d4a81d821789746f04","slug":"rajasthan-crime-news-miscreants-robbed-woman-in-dholpur-absconding-with-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम बदमाश: हथियारबंद बदमाशों ने महिला को लूटा, डेढ़ लाख की नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम बदमाश: हथियारबंद बदमाशों ने महिला को लूटा, डेढ़ लाख की नकदी लेकर फरार
Sun, 06 Mar 2022 02:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:27 PM IST
सार
पीड़ित महिला साधना गोयल ने बताया कि वह दिनभर की दुकानदारी का कैश काउंटर पर गिन रही थी। इसी दौरान तीन हथियारबंद बदमाश दुकान पर पहुंच गए। एक बदमाश दुकान के बाहर खड़ा रहा और दो अंदर घुस गए।
विज्ञापन
लूट के बाद व्यापारियों में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को दुकान पर बैठी महिला से हथियारबंद बदमाशों ने नकदी लूट ली। निहाल गंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाश करीब डेढ़ लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शहर में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला साधना गोयल ने बताया कि वह दिनभर की दुकानदारी का कैश काउंटर पर गिन रही थी। इसी दौरान तीन हथियारबंद बदमाश दुकान पर पहुंच गए। एक बदमाश दुकान के बाहर खड़ा रहा और दो अंदर घुस गए। दुकान के अंदर घुसे दोनों बदमाशों ने हथियार दिखाकर महिला को डरा दिया। काउंटर की दराज से करीब डेढ़ लाख की नकदी निकाल ली। इसके बाद बदमाश धक्का-मुक्की कर फरार हो गए। घटना पर हलवाई खाना मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी प्रवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का मौका मुआयना कर शहर भर में पुलिस द्वारा नाकाबंदी भी कराई गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर सीओ ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उधर घटना से दुकानदार एवं व्यापारियों में दहशत देखी जा रही है। शहर में लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन