फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime Conspiracy to murder due to electoral rivalry in Dausa three people arrested

Rajasthan Crime: दौसा में चुनावी रंजिश के चलते 50 हजार रुपये देकर हत्या की साजिश, तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2023 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 07:11 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में चुनावी रंजिश के चलते हत्या की साजिश का मामला सामने आया है। यहां पर 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या के प्रयास को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई। मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Crime Conspiracy to murder due to electoral rivalry in Dausa three people arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने बीते महीने छह दिसंबर को लालसोट बाइपास सिंगवाड़ा पुलिया के पास हुए एक्सीडेंट की घटना का खुलासा करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में ढीगारिया थाना लवाण निवासी मदन लाल गुर्जर (42), कोटा पट्टी थाना लवाण निवासी नंदकिशोर उर्फ नंदू मीणा (25) और राजाहेड़ा थाना सदर निवासी सुनील कुमार गुर्जर (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त ईऑन कार बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


एसपी संजीव नैन ने बताया, पीड़ित सीताराम शर्मा ने थाना कोतवाली में एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि छह दिसंबर को एक अज्ञात कॉलर ने उसे मकान में लाइट फिटिंग के काम के लिए बुलाया था। लालसोट बाइपास सिंगवाड़ा पुलिया के पास बिना नंबर की एक सफेद कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। वापस बैक लेकर कार चालक ने टक्कर मारने का प्रयास किया तो वह नाले में कूद गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर एसएचओ हरफूल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने सोमवार को तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना पर घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों सुनील कुमार गुर्जर, नंदकिशोर उर्फ नंदू मीणा और मदनलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश के चलते हुई घटना...
ग्राम पंचायत ढीगारिया में हुए सरपंच के चुनाव में अभियुक्त मदनलाल गुर्जर सरपंच प्रत्याशी था। चुनाव प्रचार के दौरान पंडित सीताराम शर्मा की ओर से मदनलाल के प्रतिद्वंदी घासीराम का प्रचार किया था। घासीराम उस चुनाव में जीत गया। तब से मदनलाल रंजिश पाले हत्या के लिए मौके की तलाश में था।

50 हजार रुपये की दी थी सुपारी...
चुनाव में हार के बाद कुछ महीने पहले मदनलाल के भतीजे मुकेश गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। मदनलाल को शक भी सीताराम पर था, इसके बाद मदनलाल गुर्जर, भतीजे मुकेश गुर्जर और अन्य ने सीताराम की हत्या की सुपारी नंदकिशोर मीणा को दे दी।


लूटे गए मोबाइल से कॉल कर बुलाया...
नंदकिशोर ने अपने साथी सुनील गुर्जर और सुभाष गुर्जर को वारदात के लिए तैयार किया। जिन्होंने चार दिसंबर को घटना को गोपनीय रखने के लिए खुरी बापी रोड से एक राहगीर का मोबाइल बात करने के लिए लेकर फरार हो गए। उसी मोबाइल से पीड़ित को कॉल कर घटनास्थल पर बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed