फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime: 2 vehicle thieves including stolen bike arrested, police took action under special operation

Rajasthan Crime: चोरी की बाइक समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की कार्रवाई

Fri, 19 Jan 2024 01:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

Dausa: वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस ने बाइक चोरों को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Crime: 2 vehicle thieves including stolen bike arrested, police took action under special operation
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाना के थानाधिकारी बुद्धीप्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने एक चोरी हुई मोटरसाइकिल समेत दो वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसपी राणा ने बताया कि दौसा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जयपुर से चोरी हुई एक अपाची मोटरसाइकिल, RJ 11 ST 5591 नाकाबंदी तोड़कर बालाजी की तरफ आ रही है। इस पर एएसआई मुकेश कुमार को मय जाप्ता नाकाबंदी पर तैनात किया गया। इस दौरान मानपुर की तरफ से तेज गति से आती हुई मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा रोके जाने पर चोरों ने पुलिस की बोलरो को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत दोनों वाहन चोरों रोहित उर्फ मोनू और सतवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को चोटग्रस्त होने के कारण उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed