फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update 70 new corona positive found in state

Rajasthan Corona Update: कोरोना के 70 नए केस दर्ज, एक्टिव केस का आंकड़ा 369 पर पहुंचा

Sun, 01 May 2022 11:23 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 01 May 2022 11:23 AM IST
सार

प्रदेश के साथ राजधानी जयपुर में बढ़ते कोरोना केस ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में जयपुर से सबसे अधिक 50 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update 70 new corona positive found in state
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 70 केस नए केस दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में लगातार सबसे अधिक केस जयपुर से दर्ज हो रहे हैं। एक बार फिर राजधानी में 50 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा भी 369 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


चिकित्सा विभाग के अनुसार धौलपुर में नौ, नागौर में दो, दौसा में दो, अजमेर में तीन, जोधपुर में एक, सिरोही में एक, चित्तौड़गढ़ और अलवर में एक-एक मरीज मिला है। राहत की खबर है कि कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। वहीं राजधानी जयपुर में बढ़ते कोरोना केस ने चिंता बढ़ा दी है। मानसरोवर में 12 केस, सी-स्कीम, जगतपुरा में पांच-पांच, सांगानेर में चार, मालवीय नगर में चार, अजमेर रोड में दो, झोटवाड़ा में दो, महेश नगर में दो, सोडाला में दो संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा त्रपोलिया बाजार में एक, वैशाली नगर में एक, रेलवे स्टेशन में एक, प्रताप नगर में एक, फागी में एक, बनीपार्क में एक, दुर्गापुरा में एक, गोपालपुरा में एक केस मिला है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 272 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed