फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan corona update 68 new corona case registered in Jaipur

Rajasthan Corona Update: जयपुर में 68 नए संक्रमित मरीज मिले, डेढ़ महीने बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा 

Fri, 29 Apr 2022 07:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Apr 2022 07:44 PM IST
सार

राजस्थान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसार रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। यह प्रशासन और लोगाें के लिए चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
Rajasthan corona update 68 new corona case registered in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर हॉट स्पॉट बन गई है। यहां मिलने कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जयपुर में कोरोना के 68 मामले सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को 26 संक्रमित ही मिले थे। एक दिन में ही 42 केस बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने बाद शहर में 68 मरीज मिले हैं।  शहर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 247 पहुंच गई है।
विज्ञापन


संक्रमण की चपेट में बच्चे भी 
जयपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों में बच्चे भी शामिल है। शुक्रवार को 68 मरीजों की सूची में 9 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। इससे बच्चों के माता-पिता की चिंता भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
प्रदेश में 89 नए पॉजिटिव केस 
राजस्थान में शुक्रवार को 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें अमजेर दो, अलवर एक, बांरा दो, चित्तौड़गढ़ एक, धौलपुर सात, गंगानगर एक, जयपुर 68, जोधपुर तीन, कोटा दो, सवाई माधोपुर और उदयपुर में एक-एक कोरोना मरीज मिला है। प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 329 पर पहुंच गई है। 


आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हाल ही में सख्ती के निर्देश दिए थे। विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भी कहा गया है।

यहां देखे शहर के किस इलाके में मिले कितने मरीज?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed