{"_id":"63b163d58fe04e79a40398d9","slug":"rajasthan-congress-politics-mahesh-joshi-on-cm-ashok-gehlot-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महेश जोशी बोले- सीएम गहलोत ही पेश करेंगे बजट, ना तो पहले कोई दबाव था और ना ही अब है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महेश जोशी बोले- सीएम गहलोत ही पेश करेंगे बजट, ना तो पहले कोई दबाव था और ना ही अब है
Sun, 01 Jan 2023 04:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:13 PM IST
सार
महेश जोशी ने कहा कि 23 जनवरी को विधानसभा के सत्र में अशोक गहलोत बतौर मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे। सरकार जन भावना के अनुरूप बजट पेश करेगी जो पिछले बजट से ज्यादा ही होगा।
विज्ञापन
महेश जोशी
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान में गहलोत गुट के विधायकों का इस्तीफा वापस लेने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर पहुंचकर अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। 25 सितंबर को विरोध करने वाले प्रमुख विधायकों में से एक महेश जोशी भी इस्तीफा वापस लेने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि जो जनता की आवाज है, वही खुदा की आवाज है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनता की आवाज देखने को मिली है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार वापसी करने वाली है, जिसे लेकर भाजपा घबराई हुई है। राहुल गांधी का एक नया अवतार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की जनता ने देखा है और उसे पसंद भी किया है। उन्होंने यात्रा के दौरान प्रदेश की जनता की आवाज को सुना। साथ ही राहुल गांधी ने जनता को यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए जब सब इस्तीफे वापस लेने जा रहे हैं तो मैं भी अपना इस्तीफा वापस लूंगा।
महेश जोशी ने कहा कि 23 जनवरी को विधानसभा के सत्र में अशोक गहलोत बतौर मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे। सरकार जन भावना के अनुरूप बजट पेश करेगी जो पिछले बजट से ज्यादा ही होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में दबाब हर समय होता है, लेकिन उस दबाब में कोई फैसले लेना सही नहीं है। जोशी ने सरकार और मुख्यमंत्री गहलोत की योजनाओं को गिनाते हुए यह भी कहा कि सीएम पर कभी कोई दबाव नहीं था और ना अब है।
विज्ञापन