{"_id":"64fb3d945f006c301102c4c6","slug":"rajasthan-congress-leader-mehtab-singh-gurjar-shot-dead-in-dholpur-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस नेता को बीच सड़क पर भूना, सिर, पेट और सीने में लगी 8 गोलियां; टेंट का सामान लेने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस नेता को बीच सड़क पर भूना, सिर, पेट और सीने में लगी 8 गोलियां; टेंट का सामान लेने आए थे
Fri, 08 Sep 2023 08:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Sep 2023 08:58 PM IST
सार
धौलपुर के मनिया कस्बे में हुए इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के मनिया कस्बे में शुक्रवार देर शाम कांग्रेस नेता मेहताब सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बाजार में मेहताब गुर्जर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हत्याकांड के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावर हाथ नहीं आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जिला अस्पताल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मनिया थाना क्षेत्र के मांगरोल गांव के रहने वाले कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पुत्र प्रद्युम्न सिंह गुर्जर (50) शुक्रवार शाम को मनिया कस्बे में पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आए थे। इस दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने भरे बाजार में मेहताब पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू दिया। फायरिंग में मेहताब को 8 गोलियां सीने, सिर और पेट में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाकाबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है। सूत्रों के अनुसार मेहताब की हत्या पुरानी दुश्मनी में की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को पटवार घर का होना था उद्घाटन
बतादें कि शनिवार को मांगरोल गांव में क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा द्वारा पटवार घर का उद्घाटन किया जाना था। उद्घाटन की तैयारी को लेकर मेहताब गुर्जर मनिया कस्बे में टेंट और अन्य सामान लेने आए थे। मेहताब गुर्जर विधायक रोहित बोहरा के करीबी नेता माने जाते हैं।