फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress in-charge Randhawa says performance of every minister and MLA will be seen

Rajasthan: जो काम करेगा वो लीडर, कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले- हर मंत्री और विधायक की परफॉर्मेंस देखी जाएगी

Fri, 27 Jan 2023 09:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 Jan 2023 09:07 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा हर एमएलए और मंत्री की परफॉर्मेंस देखी जाएगी। कांग्रेस है तो लीडरशिप है, वरना कोई नहीं पूछेगा। कांग्रेस को कमजोर करने वाली बात कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Congress in-charge Randhawa says performance of every minister and MLA will be seen
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो काम करेगा, वो ही लीडर बनेगा। हर एमएलए और मंत्री की परफॉर्मेंस देखी जाएगी। हर विधानसभा में सर्वे शुरू कर दिया है। कांग्रेस है तो लीडरशिप है, वरना कोई नहीं पूछेगा। कांग्रेस को कमजोर करने वाली बात कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि जो कहते हैं कि हमें लीडर नहीं पूछते वे खुद लीडर बन जाए। जो पार्टी के लिए काम कर रहा है, उसे लीडर बनाएंगे। पार्टी नेताओं की ओर से हो रही बयानबाजी  पर रंधावा ने कहा कि कोई बयानबाजी नहीं होनी चाहिए, अगर किसी को प्रोब्लम है तो वो पार्टी स्तर पर बात करें, मीडिया में बात करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान रंधावा ने  मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल दिखावा कर रही है। मोदी सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए। कांग्रेस इस बात को जन-जन तक पहुंचाएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एकजुटता है, कोई विवाद नहीं है। हम पूरी 200 सीटें जीतना चाहते हैं। सीएम गहलोत के 156 सीटें जीतने के बयान पर डोटासरा ने कहा कि वे मुझसे पूछकर नहीं बोलते हैं और लक्ष्य रखना कोई बुरी बात भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक मामले को लेकर डोटासरा ने कहा कि राजस्थान का हर नेता चाहता है कि पेपर लीक ना हो। सरकार भी यही चाहती है। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो और नौकरी मिले, सरकार भी यही चाहती है। भाजपा के टाइम में आठ पेपर लीक हुए, एक को भी जेल नहीं भेजा गया। हम सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं। भाजपा की सरकार थी तो सीबीआई जांच कराई क्या? उस वक्त किसने रोका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed