{"_id":"5bc1dbbebdec2269812a80ee","slug":"rajasthan-congress-chief-sachin-pilot-attacks-on-ajay-singh-kilak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट ने किलक पर किया पलटवार, कहा-भाजपा राज में अन्नदाता पूरी तरह से निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन पायलट ने किलक पर किया पलटवार, कहा-भाजपा राज में अन्नदाता पूरी तरह से निराश
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 07:31 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक के कृषि उपज खरीद के दावों को निराधार बताते हुए उनके बयान को जनता को भ्रमित करने वाला बताया है। पायलट ने एक बयान में कहा कि सहकारिता मंत्री किलक को बताना चाहिए कि उनके राज में हर बार क्यों किसानों को अपनी फसल के समर्थन मूल्य के लिए संघर्ष करना पड़ा और खरीद नहीं होने पर लाचार होकर फसल को औने-पौने दामों में बेचना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व जनता से वादा किया था कि उपज का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देकर किसान की फसल खरीदी जायेगी, लेकिन सत्ता में आते ही वादाखिलाफी की और न्यायालय में खुद के इस वादे को अव्यवहारिक बताते हुए शपथ पत्र पेश किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री अब बयानबाजी करके अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने का असफल प्रयास कर रहे हैं।