{"_id":"642188ec0b4e718f9b03c9b5","slug":"rajasthan-cm-gehlot-approved-243-40-cr-rupees-for-10-flyover-bridge-and-rob-in-rajasthan-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 10 पुलों और ROB निर्माण के लिए 243.40 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 10 पुलों और ROB निर्माण के लिए 243.40 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम ने दी मंजूरी
Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में विभिन्न पुलों और आरओबी के निर्माण के लिए 243.40 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूर किया है। जोधपुर में आरओबी, करौली, अजमेर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर में पुल निर्माण के काम होंगे।
विज्ञापन
10 पुलों और ROB निर्माण के लिए 243.40 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम ने दी मंजूरी
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 10 पुल और आरओबी निर्माण के लिए सीएम गहलोत ने वित्तीय मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक जोधपुर के लोहावट में जोधपुर से फलौदी स्टेट हाइवे-61 पर जम्भेश्वर नगर में स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी, करौली के सपोटरा में भूरी पहाड़ी और हाड़ौती के बीच स्टेट हाइवे-122 बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुल, अजमेर के किशनगढ़ में गुन्दोलाव झील पर, बांसवाड़ा में अबापुरा से झरनिया बोरिया पालसवानी सड़क पर, धौलपुर में सरमथुरा रोड नाले पर नगला दरवेस से बलभद्र का पुरा और नयाबास बसेड़ी ब्रजफल का पुरा पर, धौलपुर के मालौनीखुर्द में पार्वती नदी पर, धौलपुर के सखवारा में पार्वती नदी पर, जालोर के आहोर में भूती-रोडला पर, प्रतापगढ़ के धरियावद में करमोही नदी पर, उदयपुर के सलूम्बर में लालावतों की गुढ़ा सड़क झामरी नदी पर पुल निर्माण सहित कुल 10 निर्माण के काम किए जाएंगे।
2023-24 की बजट घोषणा पर तेजी से इम्प्लीमेंटेशन
सीएम गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग नदियों पर पुल निर्माण कार्य होने से आने-जाने में आसानी होगी और रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में प्रदेश के गांवों में सड़क यातायात के सुदृढ़ीकरण के लिए नए पुलों और आरओबी के निर्माण की घोषणा की थी। बजट घोषणा के इम्प्लीमेंटेशन में तेजी से प्रदेश सरकार जुट गई है। सरकार की मंशा है कि जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर जारी हों और ये निर्माण कार्य धरातल पर उतरें, ताकि जनता को इनका फायदा मिलना शुरू हो जाए। लम्बे समय से इन नदियों पर पुल और रेलवे ओवर ब्रिज की मांग जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता की ओर से की जा रही थी।