फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Cm Gehlot approved 243.40 cr rupees for 10 flyover bridge and ROB in Rajasthan

Rajasthan: 10 पुलों और ROB निर्माण के लिए 243.40 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम ने दी मंजूरी

Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में विभिन्न पुलों और आरओबी के निर्माण के लिए 243.40 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूर किया है। जोधपुर में आरओबी, करौली, अजमेर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर में पुल निर्माण के काम होंगे।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Cm Gehlot approved 243.40 cr rupees for 10 flyover bridge and ROB in Rajasthan
10 पुलों और ROB निर्माण के लिए 243.40 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम ने दी मंजूरी - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

प्रदेश में 10 पुल और आरओबी निर्माण के लिए सीएम गहलोत ने वित्तीय मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक जोधपुर के लोहावट में जोधपुर से फलौदी स्टेट हाइवे-61 पर जम्भेश्वर नगर में स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी, करौली के सपोटरा में भूरी पहाड़ी और हाड़ौती के बीच स्टेट हाइवे-122 बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुल, अजमेर के किशनगढ़ में गुन्दोलाव झील पर, बांसवाड़ा में अबापुरा से झरनिया बोरिया पालसवानी सड़क पर, धौलपुर में सरमथुरा रोड नाले पर नगला दरवेस से बलभद्र का पुरा और  नयाबास बसेड़ी ब्रजफल का पुरा पर, धौलपुर के मालौनीखुर्द में पार्वती नदी पर, धौलपुर के सखवारा में पार्वती नदी पर, जालोर के आहोर में भूती-रोडला पर, प्रतापगढ़ के धरियावद में करमोही नदी पर, उदयपुर के सलूम्बर में लालावतों की गुढ़ा सड़क झामरी नदी पर पुल निर्माण सहित कुल 10 निर्माण के काम किए जाएंगे।
विज्ञापन


2023-24 की बजट घोषणा पर तेजी से इम्प्लीमेंटेशन

सीएम गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के  ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग नदियों पर पुल निर्माण कार्य होने से आने-जाने में आसानी होगी और रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।   गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में प्रदेश के गांवों में सड़क यातायात के सुदृढ़ीकरण के लिए नए पुलों और आरओबी के निर्माण की घोषणा की थी। बजट घोषणा के इम्प्लीमेंटेशन में तेजी से प्रदेश सरकार जुट गई है। सरकार की मंशा है कि जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर जारी हों और ये निर्माण कार्य धरातल पर उतरें, ताकि जनता को इनका फायदा मिलना शुरू हो जाए। लम्बे समय से इन नदियों पर पुल और रेलवे ओवर ब्रिज की मांग जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता की ओर से की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed