{"_id":"61d6e83fb059123c996a9a9d","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-tests-positive-for-covid19-says-symptoms-very-mild-latest-corona-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित, बीते दिन बेटे वैभव की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित, बीते दिन बेटे वैभव की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
Thu, 06 Jan 2022 06:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:31 PM IST
सार
उन्होंने ट्वीट किया, 'आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।'
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।'
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री के बेटे और आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत बुधवार को कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वैभव ने खुद इस बारे में एक ट्वीट करके जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैंने खुद का कोविड-19 टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टोमैटिक हूं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल को अपनाते हुए घर पर हूं। जनता से मेरी अपील है कि वे चिंतित न हों और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,656 नए मामले सामने आए। इनमें से सिर्फ राजधानी जयपुर के 1,439 मरीज हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के अनुसार, राज्य में आए कोविड-19 के 2656 नए मामलों में जयपुर के 1439, जोधपुर के 360, अलवर के 144, चित्तौड़गढ़ के 90, उदयपुर के 89, अजमेर के 87, बीकानेर के 82, भरतपुर के 79, कोटा के 58 संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य में वर्तमान में 7,268 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, राज्य में अब तक 9,63,109 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 9,46,874 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान इस घातक संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई है और महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 8,967 पर स्थिर है।