फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot targeted BJP PM Modi Congress

Rajasthan Politics: गहलोत बाले- कांग्रेस के लोगों का भाजपा में जाना नई बात नहीं, और भी जाएंगे, हम उनके नहीं लेंगे

Sat, 21 May 2022 07:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 May 2022 07:32 PM IST
सार

उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस के लोगों को कांग्रेस नहीं लेती, हमारे इक्का-दुक्का लोग उधर जाते हैं। ऐसा पहले भी हुआ है। कांग्रेस के नेता अलग पार्टी भी बनाते हैं, क्योंकि हमारे यहां लोकतंत्र है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot targeted BJP PM Modi Congress
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, एक दो नेता पार्टी छोड़कर गए हैं। यह हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। पहले भी हमारे लोग भाजपा में गए हैं और आगे भी जाते रहेंगे। इससे पार्टी और युवा नेताओं में कोई भगदड़ नहीं है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस के लोगों को कांग्रेस नहीं लेती, हमारे इक्का-दुक्का लोग उधर जाते हैं। ऐसा पहले भी हुआ है। कांग्रेस के नेता अलग पार्टी भी बनाते हैं, क्योंकि हमारे यहां लोकतंत्र है। भाजपा की विचारधारा के साथ हम सहमत नहीं तो पाते हैं, इसलिए हम इन लोगों अपनी पार्टी में नहीं लेते। अब तक भाजपा या आरएसएस के एक-दो व्यक्ति ही कांग्रेस में आए होंगे। इन्हें न हम ले रहे हैं और न ही कोई और।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, आपको याद होगा पहले भाजपा ने कहा था कि 50 साल तक हमें कोई नहीं हिला सकता। 50 साल से अचानक 25 साल पर आ गए? इसीलिए मैंने शुक्रवार को कहा, सीधे 50 साल से 25 पर आए, हो सकता है कि कल 5 पर आ जाएं। उन्होंने कहा, भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक का नाम राष्ट्रीय था, वो कार्यकारिणी राजस्थान के लिए थी। क्योंकि, यह इतने घबरा गए हैं इसलिए मैंने कहा कि इनके अध्यक्ष बार-बार राजस्थान में आ रहे हैं, जैसे ही हमने उदयपुर का प्रोग्राम अनाउंस किया, इन्होंने इस कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, कल प्रधानमंत्री मोदीजी ने जो बोला है राजस्थान में कार्यकारिणी की बैठक में, एकदम यूटर्न कर लिया कि हम विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे। अभी तो आग लगी है पहले उसको बुझाओ, हमेशा ये आग लगाते हैं और कांग्रेस के लोग आग बुझाने का काम करते आए हैं। मैं समझता हूं कि धीरे-धीरे लोग समझेंगे, हम खुद अपील करना चाहेंगे जनता से, देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए जो पार्टी नीतियां रखती है, कार्यक्रम रखती है, सिद्धांत बनाए हुए हैं, उन पर चलो यह देशहित में है।


गहलोत ने कहा, धर्म और जाति तो इतना माहौल बना देती है कि अचानक झगड़े हो जाते हैं। कुछ भी हो सकता है। इससे अलग हटकर हमें प्रेम-भाईचारा-स्नेह की, प्यार-मोहब्बत और अहिंसा की बात करनी पड़ेगी, तब जाकर देश एक और अखंड रहेगा। हमारा मान-सम्मान जो दुनिया में है वह भी कायम रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed