फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot injured injury in both toes bed rest for few days

Rajasthan: CM गहलोत के दोनों पैर के अंगूठे में चोट, बायें में हेयरलाइन फ्रैक्चर, कुछ दिन बेड रेस्ट पर रहेंगे

Fri, 30 Jun 2023 08:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Jun 2023 08:16 AM IST
सार

सीएम हाउस में घायल होने के बाद सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठे में चोट आई है। फ्रैक्चर होने के कारण कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot injured injury in both toes bed rest for few days
अस्पताल से सीएम हाउस जाते अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत के दोनों पैरों में चोट आई है। उनके पैरों के अंगूठे के नाखून में चोट लगी है, जबकि बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है। इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे सीएम गहलोत को डेढ़ घंटे के उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। उन्हें अगले 10-15 दिन बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को बैठक के बाद सीएम हाउस पर सीएम के दाएं पैर में नुकीली चीज चुभने से उनका बैलेंस बिगड़ गया और बायां पैर मुड़ गया। इस वजह से दोनों पैरों के अंगूठे में चोट आई और  बाएं पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जिसके बाद दोनों पैरों में ड्रेसिंग की गई। बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर आने से पट्टा भी बंधा गया है।  एसएमएस हॉस्पिटल से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने यह जानकारी अमर उजाला को दी है। गहलोत अस्पताल में प्राथमिक उपचार लेने के बाद सीएम निवास चले गए। जहां वो अभी रेस्ट और आगे का उपचार लेंगे। उनके पैर की ड्रेसिंग और उपचार के लिए मेडिकल टीम भी सीएमआर पर रहेगी। सूत्र बताते हैं कि करीब 15-20 दिन तक सीएम गहलोत बेड रेस्ट पर रह सकते हैं।
विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा। एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठे में चोट आई है। एसएमएस अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं। फ्रैक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी चीफ डोटासरा, मंत्री धारीवाल, जोशी, परसादी लाल भी पहुंचे एसएमएस अस्पताल
एसएमएस अस्पताल पहुंचने और चोटिल होने की सूचना पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी, सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका और ओएसडी भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएम से कुशलक्षेम पूछी और मेडिकल स्टाफ से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


महत्वपूर्ण आगामी कार्यक्रम हो सकते हैं स्थगित
30 जून को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, 1- 2 जुलाई को 200 विधानसभा क्षेत्रों में विधायक-प्रत्याशी चिंतन कार्यक्रम, 3-4 जुलाई को दिल्ली मीटिंग स्थगित हो सकती है। सीएम अशोक गहलोत की अचानक तबीयत बिगड़ने और उनके चोटिल होने से गहलोत के आगामी तमाम कार्यक्रम स्थगित हो सकते हैं। सचिन पायलट के मुद्दे और मांगों के साथ उन्हें पद देने और कांग्रेस के संगठनात्मक पदों पर नियुक्ति के लिए राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के तीनों सह प्रभारियों को दिल्ली में अहम बैठक करनी है। जो 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित बताई जा रही है। लेकिन अब वह बैठक भी टलने के पूरे आसार बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed