फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot holds review meeting on Biparjoy storm

Rajasthan: गहलोत ने बिपरजॉय तूफान को लेकर समीक्षा बैठक की, अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश, इन जिलों में खतरा

Wed, 14 Jun 2023 11:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने कहा कि जिन जिलों के प्रभावित होने की संभावना है, वहां आमजन के बचाव और राहत के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद रहे।  

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot holds review meeting on Biparjoy storm
सीएम अशोक गहलोत ने की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सीएम हाउस पर बिपरजॉय तूफान से संभावित नुकसान से बचाव के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बिपरजॉय तूफान 16 जून को दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन


16 और 17 जून को जोधपुर और उदयपुर संभागों में तेज वर्षा के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 16 जून को जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर ल, जोधपुर के आस-पास के क्षेत्रों और 17 जून को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर के आस-पास के क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। तूफान से दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के निचले इलाकों में जल भराव, मकान क्षतिग्रस्त होने, बिजली पोल और पेड़-पौधों के उखड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


विभागों को बचाव-राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग की अनुशंषा के अनुसार सभी संबंधित विभागों को बचाव और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के लिए निर्देशित किया है। गहलोत ने कहा कि जिन जिलों के प्रभावित होने की संभावना है, वहां आमजन के बचाव और राहत के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद रहे। इन जिलों में एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक, आपदा मित्र को शामिल कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की जाए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि तूफान संभावित क्षेत्रों में अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें। बड़े और पुराने वृक्षों के नीचे ना खड़े हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से 18 जून के दौरान किसी भी प्रकार की पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों में शामिल ना हों। उन्होंने सभी जिला कलक्टर्स को तूफान से संबंधित सूचना/चेतावनी को इलेक्ट्रानिक, प्रिंट, सोशल मीडिया, एसएमएस ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्मिकों के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। 
     
जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित करने के निर्देश
बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों को 24 घंटे चक्रवात या बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। तूफान से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए प्रदेश में जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर में एसडीआरएफ की 8 कंपनियां और किशनगढ़, अजमेर में एनडीआरएफ की एक कंपनी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। 
    
मौसम केंद्र जयपुर द्वारा 16 जून को बाड़मेर और जालौर में अत्यधिक भारी वर्षा, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, सिरोही में बहुत भारी वर्षा और बीकानेर, उदयपुर, राजसमंद में भारी बारिश की संभावना की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 17 जून, 2023 को बाड़मेर, जालौर, पाली, जोधपुर ,नागौर में अत्यधिक भारी बारिश, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, सिरोही एवं राजसमंद में बहुत भारी बारिश और चूरू, सीकर, जयपुर, टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर,बांसवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री अशोक चांदना, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव  उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, शासन सचिव आपदा प्रबंधन और सहायता विभाग पीसी किशन, भारतीय सेना से कर्नल अजय सिंह राठौड़, एयरफोर्स स्टेशन जयपुर से विंग कमांडर राजेश, निदेशक मौसम विभाग राधेश्याम शर्मा सहित प्रदेशभर से विभिन्न जिला अधिकारी वीसी और अन्य माध्यम से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed