{"_id":"5e6605aa8ebc3eebbb552a47","slug":"rajasthan-clash-between-two-groups-in-alwar-policemen-who-went-to-rescue-also-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अलवर में दो समूहों के बीच झड़प, बचाव करने गए पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अलवर में दो समूहों के बीच झड़प, बचाव करने गए पुलिसकर्मी भी घायल
Mon, 09 Mar 2020 02:30 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस दो समूहों के बीच झड़प की खबर पाकर गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
अलवर के अतिरिक्त एसपी विष्णाराम ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया और गोली भी चलाई। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि कानून - व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।