फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Chhattisgarh assembly elections 2018: Vasundhara, Raman singh claims BJP win

11 दिसंबर का काउंटडाउन: रमन-वसुंधरा को पूरा भरोसा, फिर बनेगी भाजपा सरकार 

Sun, 09 Dec 2018 06:16 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Chhattisgarh assembly elections 2018: Vasundhara, Raman singh claims BJP win
सीएम वसुंधरा राजे और रमन सिंह को भाजपा की जीत का भरोसा
पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम मेंं विधानसभा चुनाव के लिए 11 दिसंबर को मतगणना होने जा रही है। इस दिन पता चलेगा कि इन राज्यों में किसके हाथ से सत्ता निकल गई और किसने कुर्सी बरकरार रखी। नतीजे आने से पहले नेता अपनी जीत के दावे करने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने का दावा किया। वसुंधरा राजे और पार्टी कोर कमेटी की रविवार को बैठक में शामिल हुई। इसी दौरान बातचीत में राजे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, हम पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन



वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह को भी पूरा भरोसा है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। रमन सिंह ने कहा कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति पैदा नहीं होगी। भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा लगातार चौथी बार यहां सरकार बनाएगी।  

एग्जिट पोल के नतीजे क्या कहते हैं

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था, वहीं राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 7 दिसंबर की शाम को ही एग्जिट पोल के नतीजे आने भी शुरू हो गए थे। अधिकतर सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, जबकि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। 


राजस्थान में रिपब्लिक टीवी के अलावा सभी न्यूज चैनलों-एजेंसियों ने वसुंधरा की सरकार जाने का अनुमान जताया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन एजेंसियों ने भाजपा जबकि तीन ने कांग्रेस का पलड़ा भारी बताया है। अगर रमन सिंह चौथी बार भी वापसी करते हैं तो यह इतिहास रचने जैसा होगा। बहरहाल, पांचों राज्यों की तस्वीर क्या होगी इसका खुलासा 11 दिसंबर को मतगणना के बाद ही होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed