फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: CBI interrogated Congress MLA Krishna Poonia in alleged suicide of Churu SHO Vishnu Dutt Vishnoi

एसएचओ विष्णुदत्त आत्महत्या मामले में सीबीआई ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से की पूछताछ

Mon, 20 Jul 2020 07:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 20 Jul 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: CBI interrogated Congress MLA Krishna Poonia in alleged suicide of Churu SHO Vishnu Dutt Vishnoi
कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

राजस्थान के राजगढ़ थाने के एसएचओ विष्णुदत्त विश्नोई के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के मामले में सीबीआई ने सोमवार को ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई टीम पूछताछ के लिए पूनिया के आवास पर पहुंची थी। 

विज्ञापन


बता दें कि इसी साल 23 मई को विश्नोई ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई थी, क्योंकि क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर विश्नोई को प्रताड़ित करने के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन


हालांकि, पूनिया ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था। वहीं, विश्नोई के परिजनों ने भी विरोध जताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था और उनकी रिपोर्ट पर राजगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed