फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Car collided with tractor in Nagaur, three dead

Rajasthan: नागौर में ट्रैक्टर से जा भिड़ी कार, 12 साल के बच्चे समेत तीन की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 23 Nov 2022 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 11:13 PM IST
सार

हादसा नागौर जिले के मारोठ थाना इलाके के सांवतगढ़ के पास हुआ है। हादसे के दौरान सीकर जिले के राणोली की दो महिलाओं गोकल देवी कुमावत, धड़ कली देवी की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार 12 वर्षीय कृष्ण निवासी सांवतगढ  ने भी हादसे में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Rajasthan: Car collided with tractor in Nagaur, three dead
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार आगे चल रहे ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में 12 वर्षीय बालक और दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा नागौर जिले के मारोठ थाना इलाके के सांवतगढ़ के पास हुआ है। हादसे के दौरान सीकर जिले के राणोली की दो महिलाओं गोकल देवी कुमावत, धड़ कली देवी की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार 12 वर्षीय कृष्ण निवासी सांवतगढ  ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। हादसे में सांवतगढ़ निवासी बलवीर, सीकर जिले के आजपूरा निवासी सीताराम व भंवरी देवी घायल हुए हैं। जिन्हें मारोठ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम चौधरी और मारवाड़ थाना अधिकारी खेताराम चौधरी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। जैसे तैसे लोगों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रैक्टर में कार पीछे से जा घुसी। कार की हालत ज्यादा खराब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed