फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Bypolls: Notification issued for by-elections to seven assembly seats in Rajasthan know the schedule

Rajasthan Bypolls: सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, जानें क्या है शेड्यूल

Fri, 18 Oct 2024 04:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Oct 2024 04:08 PM IST
सार

राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

विज्ञापन
Rajasthan Bypolls: Notification issued for by-elections to seven assembly seats in Rajasthan know the schedule
राजस्थान उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब उपचुनाव वाली सीटों पर उतरने वाले प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की, जिसके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन

 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें झुंझुनू, दौसा, रामगढ़, देवली-यूनिआट, खींवसर, सलूंबर और चौरासी सीट शामिल हैं। आज से इन सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 20 अक्टूबर रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। सभी सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed