फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan budget no new tax on the people of the state CM Gehlot made important announcements

राजस्थान बजट 2021-22: राज्य की जनता पर नहीं लगा नया टैक्स, सीएम अशोक गहलोत ने कीं अहम घोषणाएं

Wed, 24 Feb 2021 07:11 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 24 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan budget no new tax on the people of the state CM Gehlot made important announcements
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान का 2021-22 का  पेपरलेस बजट पेश किया। मौजूदा कार्यकाल में वह तीसरी बार बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं की। 

विज्ञापन


बता दें, गहलोत ने इस बार काफी लंबा बजट भाषण दिया। इस बार बजट भाषण दो घंटे 46 मिनट चला। उन्होंने 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू किया और एक बजकर 46 मिनट पर समाप्त किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों के आरोपों को खरिज करते हुए यह भी बताने की कोशिश की है कि लोग कुछ भी कहें,  लेकिन वह ‘सियासी मेडिकल’ में फिट हैं। 
विज्ञापन


इस बार का बजट खास रहा क्योंकि, गहलोत ने राज्य की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया। बल्कि टैक्स की अलग-अलग मद में 910 करोड़ रुपए की छूट दी। यानी टैक्स से सरकार को होने वाली आय में 910 करोड़ इस साल कम मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एग्रीकल्चर सेक्टर पर खास फोकस रखते हुए अगले साल से कृषि का बजट अलग से पेश करने की घोषणा की। बजट में खेती की बिजली के लिए अलग से बिजली कंपनी बनाने और सीधे फायदे के लिए मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा भी की।

जानें बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई अहम घोषणाएं-

  • कोरोना काल में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का वेतन रिलीज किया जाएगा। 1600 करोड़ रुपए जारी होंगे।
  • डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की कमी होगी। 50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 फीसदी की गई।
  • सरकार लड़कियों की तर्ज पर अब सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देगी। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे।
  • नए वाहनों के साथ फिर से ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा को भाजपा शासन में बंद कर दिया गया था।
  • 30 मार्च काे सभी जिलों में राजस्थान उत्सव होगा। दूसरे राज्यों की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए 10 हजार युवाओं को भेजा जाएगा।
  • फिल्म प्रोत्साहन नीति लाएंगे। राजस्थानी फिल्म को 25 लाख रुपए की सहयोग राशि और GST पर 100% छूट दी जाएगी।
  • खेती की बिजली के लिए नई कंपनी बनाएंगे। इसमें एक की बजाय दो महीनों में बिल भेजे जाएंगे। 50 हजार किसानों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
  • सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। राज्य के राजमार्ग व मुख्य सड़कों पर ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए योजना।
  • 37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे व 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।
  • शांति अहिंसा प्रकोष्ठ को शांति व अहिंसा निदेशालय में बदला जाएगा। सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। जोधपुर व जयपुर में इसी तरह के दो नए महाविद्यालय खोले जाएंगे।
  • पात्र बेरोजगार युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाए जाएंगे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराए जाएंगे। वन टाइम वेरिफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा। 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • प्रदेश के युवाओं व बच्चों के लिए शारीरिक विकास के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की घोषणा, प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम। विधायक, सांसद निधि व जनता से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राजसमंद व प्रतापगढ़ में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा। 1 लाख 20 हजार किसानों को स्प्रिंकल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed