फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Budget 2022 Highlight: CM Ashok Gehlot Announcements Special Focus on Employment Healthcare

Rajasthan Budget 2022: मुख्यमंत्री गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना की बहाल, यहां जानें बजट की बड़ी बातें

Wed, 23 Feb 2022 11:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने चिरंजीवी योजना की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का एलान किया है। अगले एक साल में सरकार एक लाख युवाओं को नौकरी देने के साथ 10 हजार होम गार्डस की भर्ती भी करेगी। ये होम गार्डस सरकारी कार्यालयों में तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Rajasthan Budget 2022 Highlight: CM Ashok Gehlot Announcements Special Focus on Employment Healthcare
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

Rajasthan Budget 2022:  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पेश किए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, 2004 से रिटायर्ड होने वाले सरकारी कर्मचारियों को अगले साल से इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी लागू की गई है। इससे शहरी क्षेत्रों के लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलेगा। 800 करोड़ की यह योजना अगले साल से लागू होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 2022-23 में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी रेट 10 फीसदी की जगह सिर्फ पांच फीसदी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने चिरंजीवी योजना की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का एलान भी किया है। अगले एक साल में सरकार एक लाख युवाओं को नौकरी देने के साथ 10 हजार होम गार्डस की भर्ती भी करेगी। ये होम गार्डस सरकारी कार्यालयों में तैनात किए जाएंगे।  
विज्ञापन

कृषि बजट की बड़ी बातें... 
  • कृषक योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि दो हजार करोड़ से बढ़ाकर पांच हजार करोड़ किया गया है। प्रदेश के 85 लाख किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऑर्गेनिक खेती के लिए 600 करोड़ का अनुदान देने का एलान किया गया है। 
  • बीज उत्पादन के लिए 12 लाख लघु किसानों को 75 करोड़ का मुफ्त बीज दिया जाएगा।
  • ग्रीन हाउस के लिए किसानों को 400 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।
  • तीन लाख पशु पालकों को मुफ्त बीज दिया जाएगा।
  • प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए एक करोड़ तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • 31 दिसंबर 2012 से चल रहे बिजली कनेक्शनों की पेंडेंसी को दो साल में खत्म किया जाएगा।
  • किसानों के लिए फसल सुरक्षा मिशन की शुरुआत की गई है। 
  • 15 कृषि महाविद्यालय खोले जाएंगे। 
  • पांच हजार नए डेयरी बूथ खोलने जाएंगे।
  • झुंझुनू में पशु चिकित्सा अस्पताल खोला जाएगा। 
  • 100 वाटर हार्वेस्टिंग अनिकेत बनाए जाएंगे।
  • 35 हजार किसानों को तारबंदी के लिए अनुदान मिलेगा। 
  • दूध पर अनुदान राशि दो से बढ़कर पांच रुपए की गई है।



बजट की बड़ी घोषणाएं...    

 
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख तक का कवर मिलेगा। बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियां इसमें जोड़ी गई हैं। 
  • सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में इलाज निशुल्क होगा। 
  • चिरंजीवी कार्ड नहीं होने पर भी पीड़ित का इलाज होगा, इसके लिए कलेक्टर को अधिकृत किया जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख का कवर मिलेगा।
  •  प्रदेश में 100 यूनिट खर्च करने वालों को 50 यूनिट फ्री, 101 से 150 यूनिट तक तीन और 300 यूनिट तक दो रुपए यूनिट का अनुदान मिलेगा। 
  • प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और कुछ जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
  • जोधपुर को नया डेंटल मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा 
  • प्रदेश में 1000 नए उप स्वास्थ केंद्र और 50 उप स्वास्थ केंद्रों को प्राथमिक केंद्र में बदला जाएगा। 
  • दो हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। 
  • 36 नए कन्या महाविद्यालय खोलने जाएंगे। 
  • 100 करोड़ की लागत से जयपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा।
  • टोंक और भरतपुर में मल्टीप्लेक्स स्टेडियम बनेगा
  • 15 हजार बच्चों को निशुल्क कोचिंग की दी जाएगी। 
  • परीक्षाओं में होने वाली नकल को रोकने के लिए एसओजी में एंटी नकल सेल बनेगा।
  • जुलाई में रीट लेवल-टू की परीक्षा होगी, इसमें छात्रों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।
  • मातृत्व योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी, 35 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ।
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर प्रदेश में आरआईएसएफ का गठन किया जाएगा। 
  • इन्द्र रसोई की संख्या बढ़ाकर 1000 की जाएगी।
  • 500 मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। 
  • प्रदेश के दस जिलों में 180 करोड़ की लागत से अल्प संख्यक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
  • राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में 10 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। 
  • 13 लाख करोड़ से हर घर तक जल पहुंचाने का काम किया जाएगा। इससे 20 लाख घरों तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचेगा।
  • 33 लाख चिरंजीवी महिला मुखियाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
कानून व्यवस्था होगी मजबूत
प्रदेश में 500 पुलिस मोबाइल यूनिट बनाई जाएंगी और पुलिस अभय कमांड के कैमरे की संख्या 30 हजार की जाएगी। कमिर्शयल सेंटर्स पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य कर उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के हर जिले में साइबर थाने भी खोले जाएंगे। इसके अंतर्गत 10 से ज्यादा नए थाने खुलेंगे। जोधपुर हाईकोर्ट परिसर में सात करोड़ की लागत से बार काउंसिल के लिए भवन भी बनाया जाएगा।


मेट्रो का किया जाएगा विस्तार
जयुपर के बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक और मानसरोवर से 200 फीट बाइपास तक मेट्रो के का विस्तार किया जाएगा। अबांबाड़ी से सीतापुरा तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी।

बजट पेश करने के लिए सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंच गए थे। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आज में साल 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश करूंगा। मुझे उम्मीद है कि यह बजट प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हम किसान, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मजदूर, युवा, महिलाओं और आमजन सहित सभी वर्गों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed