{"_id":"621644c9425af9682b71605e","slug":"rajasthan-budget-2022-bjp-state-president-satish-poonia-attacked-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Budget 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुख्यमंत्री घोषणाजीवी, आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया वाला बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Budget 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुख्यमंत्री घोषणाजीवी, आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया वाला बजट
Wed, 23 Feb 2022 07:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Feb 2022 07:59 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि बजट का रूप आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया जैसा है। बजट के प्रावधानों का वित्तीय स्त्रोत क्या होगा यह समझना मुश्किल है। चुनाव को देखते हुए बजट में सिर्फ घोषणाएं की गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया बजट सत्र में हुए थे शामिल।
- फोटो : Social Media
विस्तार
राज्य सरकार के बजट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने लोक लुभावन बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाजीवी हैं, उनकी कथनी और करनी में अंतर है। चुनाव को देखते हुए बजट में सिर्फ घोषणाएं की गई हैं, लेकिन वादाखिलाफी व झूठे वादों से परेशान प्रदेश का किसान और युवा 2023 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बजट का रूप आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया जैसा है। बजट के प्रावधानों का वित्तीय स्त्रोत क्या होगा यह समझना मुश्किल है। सरकार को पहले तीन बजट और राज्यपाल के तीन अभिभाषण की सच्चाई के लिए 'श्वेत पत्र' जारी करना चाहिए। जनघोषणा पत्र के 70 फीसदी और बजट के वादों को 85 फीसदी पूरा होना बताना हास्यास्पद है, हकीकत में स्थिति कुछ और ही है।
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार के पिछले वादे संविदाकर्मियों का नियमितीकरण, बिजली में आत्मनिर्भरता, बेरोजगारी भत्ता और लंबित भर्तियां आज भी अधूरी हैं। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य केंद्रीय योजनाओं पर अपनी फोटो लगाकर मुख्यमंत्री झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन