{"_id":"64fc35395f58bb6f99043f68","slug":"rajasthan-blockade-on-agra-mumbai-highway-more-than-rs-54-lakh-recovered-from-the-car-three-accused-arrested-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पुलिस ने की नाकाबंदी, तीन आरोपी सहित कार से 54 लाख से अधिक की राशि बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पुलिस ने की नाकाबंदी, तीन आरोपी सहित कार से 54 लाख से अधिक की राशि बरामद
Sat, 09 Sep 2023 02:56 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:56 PM IST
सार
धौलपुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान एक वाहन चालक को पकड़ा। उसकी गाड़ी चेक करने पर 54 लाख से अधिक रुपये की धनराशि बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने कार में सवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 54 लाख से अधिक की राशि बरामद की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर के कोतवाली पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फोर व्हीलर वाहन को पकड़ा है। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध 54 लाख से अधिक की राशि को बरामद की हैं। बरामद की गई राशि काली कमाई की है, जो प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि बीती रात को स्थानीय पुलिस को जरिए मुखबिर को सूचना मिली कि आगरा की तरफ से फोर व्हीलर कार मुरैना की तरफ जा रही है। गाड़ी के अंदर लाखों रुपये की अनैतिक और अवैध राशि मिली। उन्होंने बताया मुखबिर की सूचना पर सागर पाड़ा चेक पोस्ट पर नाकाबंदी को सख्त किया गया। पुलिस के जवानों ने अवरोधक लगाकर गाड़ी को रखवा लिया। उन्होंने बताया कि गाड़ी के अंदर से बैग में रखी 5495520 की राशि को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गाड़ी के चालक समते तीन लोग गाड़ी में बैठे हुए थे। पूछताछ करने पर तीनों द्वारा कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया है। आरोपियों द्वारा राशि के संबंध में किसी भी प्रकार का दस्तावेज पुलिस को नहीं दिया है। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी नीरज गुप्ता (39) पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता निवासी मुरैना, विवेक गोयल (36) पुत्र महेश गोयल निवासी मुरैना एवं टिल्लू (40) पुत्र बनवारी लाल निवासी मुरैना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों के पास राशि कहां से आई और कहां ले जा रहे थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन