{"_id":"64195034e89653341c0d1a93","slug":"rajasthan-bjp-will-protest-in-vidhansabha-against-rth-bill-and-lathicharge-on-doctors-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan:विधानसभा में 'RTH बिल' और डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज मुद्दे पर हंगामे के आसार, सरकार को घेरेगी बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan:विधानसभा में 'RTH बिल' और डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज मुद्दे पर हंगामे के आसार, सरकार को घेरेगी बीजेपी
Tue, 21 Mar 2023 12:05 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:05 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा सदन में आज राइट टू हेल्थ बिल और डॉक्टर्स पर पुलिस लाठीचार्ज मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। मंगलवार सुबह विधानसभा में हुई विधायक दल की बैठक में बीजेपी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
राइट टू हेल्थ बिल और डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा में गहलोत सरकार को घेरेगी बीजेपी
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार सुबह बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सम्पन्न हुई बैठक में राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करने पर डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज की निन्दा की गई। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बीजेपी ने बनाई। राइट टू हेल्थ बिल का विरोध कर रहे डॉक्टर्स पर राजधानी जयपुर में पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे पर बीजेपी सत्ता पक्ष को सदन में घेरेगी। सूत्र बताते हैं कि विधानसभा में स्वास्थ्य का अधिकार कानून बिल पास करवाने की सरकार की तैयारी है। लेकिन उससे पहले विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा होने का आसार बनते नजर आ रहे हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में केवल डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज को लेकर निंदा प्रस्ताव पर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि बीजेपी विधायकों की यह भी कोशिश रहेगी कि राइट टू हेल्थ बिल पास नहीं होने दिया जाए। बीजेपी प्रदेश के डॉक्टर्स की मांगों को इंटरनली समर्थन दे रही है। यही कारण रहा कि जब विधानसभा में बिल पेश किया गया तो विपक्ष ने पुरजोर तरीके से बिल को पास करने से पहले जनमत जानने की मांग उठाई थी। तब विपक्ष के दवाब में बिल को प्रवर समिति को भेजा गया था।
मौजूदा तानाशाह गहलोत सरकार में सत्ता का दंभ अपने चरम पर-पूनिया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा- '' मौजूदा तानाशाह गहलोत सरकार में सत्ता का दंभ अपने चरम पर है। सरकार से असहमत हर आवाज को लाठी से दबाने की कोशिश हो रही है। किसानों, युवाओं और वीरांगनाओं पर लाठीचार्ज के बाद आज डॉक्टरों पर भी लाठीचार्ज किया गया। जनता सब देख रही है और बहुत जल्द जवाब भी देगी।''
गहलोतजी अपने इलाज के लिए कहां पनाह पाएंगे ?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा-'' गहलोत सरकार के कुशासन से कौन नहीं परेशान ? जब डॉक्टर न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो उन पर भी लाठियां बरसाई जा रही हैं। इनका दमन करने वाले गहलोत जी अपने इलाज के लिए कहां पनाह पाएंगे? अगले चुनाव में यह देखा जाएगा। नहीं सम्भलता तो छोड़ दो। ''
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने डॉक्टर्स पर किया था लाठीचार्ज
जयपुर में सोमवार को 'राजस्थान राइट टू हेल्थ बिल' के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। लाठीचार्ज में कई डॉक्टर्स के चोटें आई हैं। डॉक्टर्स ने पहले शहीद स्मारक पर इकट्ठा होकर विधानसभ घेराव के लिए रैली निकाली, तो पुलिस ने रैली को स्टेच्यु सर्किल पर रोक लिया। इसी दौरान पुलिस और डॉक्टर्स में नोकझोंक और धक्का मुक्की हो गई। फिर हालात बिगड़ने लगे और डॉक्टर्स का आक्रोश बढ़ने लगा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहित राजस्थान में काम कर रहे सरकारी सेवारत चिकित्सकों ने भी नाराजगी जताई है।