फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP three-day training camp to be held in Sirohi from 10 July

Rajasthan: मिशन 2023 की तैयारी, सिरोही में होगा भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Wed, 22 Jun 2022 10:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 22 Jun 2022 10:21 AM IST
सार

इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए भाजपा पार्टी के नेताओं में खींचतान को कम करने की भी कोशिश करेगी। वहीं सिरोही में कैंप कर भाजपा आसपास के जिलों में अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP three-day training camp to be held in Sirohi from 10 July
राजस्थान भाजपा का प्रशिक्षण कैंप - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरोही के माउंट आबू में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है। यह शिविर आगामी 10 से 12 जुलाई तक होगा। इस प्रशिक्षण कैंप में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला अध्यक्ष और उसके ऊपर के पदाधिकारियों को विभिन्न विषयों में ट्रेनिंग के जरिए पारंगत किया जाएगा। 

विज्ञापन


अगले महीने तीन दिन प्रदेश से जुड़े सभी बड़े पदाधिकारी सिरोही में रहकर इस प्रशिक्षण के जरिए जिले के आसपास की राजनीतिक नब्ज भी टटोल लेंगे। इसके साथ शिविर के जरिए पार्टी में नेताओं के बीच सियासी खींचतान को कम करने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन


राजस्थान भाजपा ने यह तय किया है कि पार्टी से जुड़े तमाम बड़े कार्यक्रम अब जयपुर के साथ ही अलग-अलग जिलों और स्थानों पर किए जाएं। यही कारण है कि अब प्रशिक्षण कार्यक्रम सिरोही जिले में किया जा रहा है। भाजपा चाहती है कि न केवल सिरोही बल्कि इसके आसपास के जिलों में भी भाजपा की मजबूत पकड़ बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया, भाजपा विचारधारा विचार परिवार और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं पर सत्र होना तय है। बताया जा रहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान जो देश राजनीति से जुड़े मौजूदा बड़े विषय हैं, उस पर भाजपा नेताओं द्वारा जानकारी दी जाएगी और पार्टी का रुख भी स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed