{"_id":"63de3908a797296c6511f215","slug":"rajasthan-bjp-president-satish-poonia-wrote-letter-to-cm-ashok-gehlot-demands-for-amer-constituency-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: BJP प्रदेशाध्यक्ष ने CM को लिखा पत्र, विस क्षेत्र आमेर की 11 मांगें रखीं, कहा- बजट में करें घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: BJP प्रदेशाध्यक्ष ने CM को लिखा पत्र, विस क्षेत्र आमेर की 11 मांगें रखीं, कहा- बजट में करें घोषणा
Sat, 04 Feb 2023 04:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Feb 2023 04:22 PM IST
सार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत को लेटर लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के लिए 11 मुख्य मांगें बताते हुए उन्हें बजट में शामिल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत और भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को प्रदेश का साल 2022-24 का बजट विधानसभा में पेश करेंगे। उससे पहले विधायकों ने सीएम गहलोत को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की मांगों को बजट में शामिल करने के लिए गुहार लगाना शुरू कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक लेटर लिखा है और अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर विधानसभा क्षेत्र की 11 मुख्य मांगें बताते हुए उन्हें बजट में शामिल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
आमेर विधानसभा क्षेत्र की 11 मुख्य मांगें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बजट वर्ष 2023-24 में आमेर विधानसभा क्षेत्र की मुख्य मांगों और प्रस्तावों को शामिल कर घोषणा करने के संबंध में सीएम को लिखे लेटर में कुल 11 मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन
1. विधानसभा क्षेत्र आमेर में राजकीय महाविद्यालय/ कन्या महाविद्यालय और बिलोंची में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना।
2.विधानसभा क्षेत्र आमेर के चंदवाजी में ट्रोमा हॉस्पिटल की स्थापना और सीकर रोड पर रामपुरा डाबडी के आस-पास सेटेलाइट हॉस्पिटल/ ट्रोमा हॉस्पिटल की स्थापना।
विज्ञापन
3.विधानसभा क्षेत्र आमेर में नया उपखण्ड कार्यालय और चंदवाजी में उपतहसील की स्थापना।
4.पंचायत समिति जालसू में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की स्थापना।
5. जालसू में सहायक अभियंता कार्यालय, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी की स्थापना।
6. जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट फेज 1-सी में बड़ी चौपड़ से ट्रान्सपोर्ट नगर तक मेट्रो चलाने का निर्णय
लिया गया है, इसका विस्तार आमेर शहर (कुण्डा तिराहे) होते हुए कुकस तक किया जाए।
7. नगर निगम जयपुर, हेरिटेज के अंदर जोन कार्यालय पूर्व में आमेर में स्थापित था, जिसे अब आमेर- हवामहल जोन में परिवर्तित किया गया है को वापस आमेर शहर में पहले की तरह स्थापित किया जाए।
8. आमेर शहर और आस-पास पुरामहत्व के स्थल जैसे आमेर फोर्ट, सराय बावडी, छिल्ला बावडी, वन तालाब बावड़ी, पन्ना- मीणा का कुण्ड, ठाठर की बावडी, सागर और मावठा जलाशय, छतरियां
के संरक्षण, संवर्धन और पर्यटन की दृष्टि में विशेष कोष की स्थापना।
9.विधानसभा क्षेत्र आमेर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए आमेर में दुर्घटना थाना की स्थापना।
10. विधानसभा क्षेत्र आमेर ग्रामीण की जीर्ण-शीर्ण सड़कों का पुननिर्माण/ नवीनीकरण करने की आवश्यकता है।
11. विधानसभा क्षेत्र आमेर के नगर निगम हेरिटेज के शहरी वार्ड 1, 2, 3, 4 के प्लांड डवलपमेंट के लिए विशेष कोष का आवंटन करें।