फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP President CP Joshi will assume office tomorrow Rajendra Rathore attacks Congress

Rajasthan: BJP प्रदेश अध्यक्ष जोशी कल पदभार करेंगे ग्रहण, राजेंद्र राठौड़ बोले- कांग्रेस का सत्याग्रह विफल

Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
सार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के विरोध में रविवार को कांग्रेस नेताओं ने जयपुर में सत्याग्रह किया। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस सत्याग्रह को विफल बताया।

विज्ञापन
Rajasthan BJP President CP Joshi will assume office tomorrow Rajendra Rathore attacks Congress
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा उप-नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस द्वारा किया गया संकल्प सत्याग्रह पूरी तरह से विफल साबित हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा- राहुल गांधी अडाणी मामले में केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उद्योगपति अडाणी को अपने शासन में रियायतें, भूमि सहित अन्य आर्थिक सहयोग देने का काम किया है। हाल ही में 75 हजार बीघा भूमि देने का एमओयू भी किया गया है। गहलोत इस पर स्पष्टीकरण दें और एक श्वेत पत्र जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइट टू हेल्थ बिल को लेकर राठौड़ ने कहा- इसके विरोध में  आंदोलन कर रहे डॉक्टरों और इलाज ना मिलने से परेशानी झेल रहे मरीजो के प्रति सरकार का रवइया बेहद अंसवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना है। सरकार को जल्द से जल्द डॉक्टरों से बात कर हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए, क्योंकि यह मामला अब राष्ट्रव्यापी होता जा रहा है। प्रदेश में एक सप्ताह से चिकित्सा व्यवस्था ठप है और सरकार राहुल गांधी की मिजाजपूर्सी में लगी है।

राठौड ने निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के कार्यकाल पर बोलते हुए कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। यहां कार्यकर्ता का महत्व माना जाता है। 50 हजार फोटो युक्त बूथ समिति और सत्ता के विरूद्व कई आंदोलन सतीश पूनिया के नेतृत्व में किए गए। उनका कार्यकाल अच्छा रहा है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि कल 27 मार्च को प्रदेश मुख्यालय पर राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि सीपी जोशी दिल्ली आवास से सुबह 7 बजे रवाना होंगे। 

12:40 पर भाजपा कार्यालय में विधि विधान से पदभार ग्रहण करेंगे। सड़क मार्ग से जयपुर आ रहे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिलों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यक्रता शामिल होंगे। पदभार ग्रहण के बाद जोशी जयपुर मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर और जयपुर अराध्यदेव गोविंद देव जी के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed