{"_id":"64fa01e4965b105f730f9375","slug":"rajasthan-bjp-parivartan-sankalp-yatra-will-reach-sirohi-on-september-10-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: BJP की परिवर्तन संकल्प यात्रा 10 सितंबर को पहुंचेगी सिरोही, युवा मोर्चा कार्यकर्ता निकालेंगे वाहन रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: BJP की परिवर्तन संकल्प यात्रा 10 सितंबर को पहुंचेगी सिरोही, युवा मोर्चा कार्यकर्ता निकालेंगे वाहन रैली
Thu, 07 Sep 2023 10:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:31 PM IST
सार
परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा युवा मोर्चा को वाहन रैली की जिम्मेदारी दी गई है। हर मंडल से 200 वाहनों को रैली रवाना होगी। यात्रा के सिरोही पहुंचने पर कार्यकर्ता उसका जोर-शोर से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा सिरोही जिले में प्रवेश करेगी। इसे लेकर शहर के मानपुर स्थित ज्ञानदीप भवन में रेवदर और पिंडवाड़ा आबू विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोपाल माली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित यात्रा के बारे में विचार विमर्श किया गया। माली ने बताया कि इस यात्रा में बीजेपी युवा मोर्चा को वाहन रैली की जिम्मेदारी दी गई है। हमें हर मंडल से 200 वाहनों को रैली में लाना है।
विज्ञापन
भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में वार्ड 22 के गंगेश्वर महादेव मंदिर में संगठन कार्यकर्ताओं की रात्रि चौपाल आयोजित हुई। इसमें सिरोही जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में दिपेश अग्रवाल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होना है और यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया ने कहा कि यात्रा मानपुर तिराहा से राजवाड़ा पुल, शांतिकुंज पार्क, पांच बंगला, लुनियापुरा पुल, रोडवेज बस स्टैंड अंबाजी मंदिर, केशरगंज और पुराना चेकपोस्ट होते हुए सरूपगंज जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेंद्रसिंह, आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष बाबुभाई पटेल, कार्यक्रम प्रभारी नरपत चारण एवं आबूरोड़ नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बैठक में जिला महामंत्री गणपतसिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण देवासी, भाखर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राव, अनदरा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, माउंटआबू अध्यक्ष अजित सिंह और रोहिड़ा अध्यक्ष कांतिलाल जणवा मौजूद रहे।