फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP MLA Pratap Gameti Bhil accused of rape and hostage, FIR registered

राजस्थान: महिला का आरोप- भाजपा विधायक गमेती ने बेटे संग बंधक बनाया, दुष्कर्म केस में जबरन बदलवाए थे बयान

Sat, 05 Feb 2022 06:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Feb 2022 06:52 PM IST
सार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने जिला एसपी को भी एक शिकायती आवेदन दिया है। उसने खुद की और अपने बेटे की जान को खतरा बताया है। 

विज्ञापन
Rajasthan BJP MLA Pratap Gameti Bhil accused of rape and hostage, FIR registered
भाजपा विधायक प्रताप गमेती भील। - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर की गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रताप गमेती भील पर महिला ने बंधक बनाने का केस दर्ज कराया है। जिले के सुखेर थाने में महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि विधायक प्रताप भील ने उसे और उसके 11 साल के बेटे को बंधक बना लिया था। पीड़िता ने एसपी मनोज कुमार चौधरी को भी इस मामले में शिकायती आवेदन दिया है। महिला इससे पहले भी विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि भाजपा विधायक प्रताप भील उसे और उसके बेटे को गाड़ी में बैठा कर गोगुंदा की तरफ ले गए। वहां एक होटल में बंधक बनाकर रखा और मारपीट की। वहां से लाने के बाद झाडोली गांव के एक घर में रखा और उसके पास मौजूद करीब 22 हजार रुपए भी छीन लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ महिला और उसके बेटे को बंधक बनाने और धमकाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म केस में जबरन बदलवाए थे बयान
इससे पहले महिला ने अंबामाता थाने में भी भाजपा विधायक प्रताप भील के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसे लेकर महिला ने शिकायत में कहा कि विधायक ने दुष्कर्म के बाद उसके नाबालिग बेटे को बंधक बना लिया था। उसे जान से मारने की धमकी देकर विधायक ने जबरन बयान बदलवा दिए थे। महिला ने कहा कि उसे और उसके बेटे की जान का खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लगे हैं दुष्कर्म के आरोपी
सूत्रों के अनुसार पीड़िता विधायक प्रताप भील के पास नौकरी मांगने के लिए गई थी। इसके कुछ दिन बाद उसने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था, लेकिन 24 घंटे में ही उसने अपना बयान बदल दिया था। मप्र की रहने वाली एक महिला ने भी एक साल पहले विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में बड़ा पद दिलवाने के नाम पर विधायक ने उसका यौन शोषण किया था। इस मामले में भी पीड़िता बाद में अपने बयान से पलट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed