{"_id":"5f5b04b17c330ab1fd97af5707aa7f92","slug":"rajasthan-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई गुर्जर नेता बैंसला ने सीएम से मिलकर चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई गुर्जर नेता बैंसला ने सीएम से मिलकर चौंकाया
समीर शर्मा/ ब्यूरो, जयपुर
Updated Thu, 07 Nov 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में चर्चा का विषय रहा राजस्थान के गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
भाजपा की टिकट से पिछला लोकसभा चुनाव लडऩेवाले गुर्जर नेता बैंसला ने गहलोत से उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर लम्बी गुप्त मंत्रणा की। मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री निवास से मीडिया से बात करने के बजाय बचते हुए निकल गए।
विज्ञापन
कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस से कुछ चहेतों के लिए टिकट की मांग की है। उनके अचानक मुख्यमंत्री के मिलने को लेकर भाजपा भी कुछ बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
किरोड़ी सिंह बैंसला ने केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा के खिलाफ भाजपा की टिकट पर टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था और मामूली अंतर से हारे थे।
बैंसला फोन पर भी पत्रकारों से बात नहीं कर रहे हैं।
आरक्षण की मांग के मुद्दे पर गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व करनेवाले बैंसला भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं।
राजे ने ही उन्हें लोकसभा का टिकट दिलवाया था। गहलोत सरकार में भी दो बार गुर्जर आरक्षण आंदोलन चले, लेकिन ये आंदोलन उग्र रूप धारण नहीं कर पाए। जब्कि वसुंधरा राजे की सरकार के समय चला गुर्जर आरक्षण आंदोलन में पुलिस की गोलियों से करीब 70 आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी।