{"_id":"5fc24d748ebc3e9b8b770a85","slug":"rajasthan-bhilwara-woman-torture-with-pliers-to-free-her-from-evil-spirit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अंधविश्वास में अंधेरगर्दी, महिला को डायन बताकर गर्म चिमटे से दागा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अंधविश्वास में अंधेरगर्दी, महिला को डायन बताकर गर्म चिमटे से दागा, मामला दर्ज
Sat, 28 Nov 2020 06:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 28 Nov 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अंधविश्वास की आड़ में एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिले में अंधविश्वास की आड़ में दौलत के लालची लोगों ने एक महिला को डायन बताकर धर्म स्थल पर पूजा कराने के नाम पर सांकल से पीटा और गर्म चिमटे से ललाट पर दागा। 35 वर्षीय महिला पीटने और दागने से बेहाश हो गई। महिला को गंभीर हालत में पहले शाहपुरा और बाद में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भीलवाड़ा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने की घटना 21 नवंबर को हुई। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि वह एकदम स्वस्थ थी। गांव से परिवार सदस्यों के साथ शनिवार को कुंडिया पहुंची, जहां से रिश्तेदारों के साथ चलानिया स्थित देव स्थल पर धोक लगाने गई। अगले दिन रविवार सुबह अपने आप को भोपी कहने वाली संतोष देवी ने नारायणी (रिश्तेदार) आदि के साथ मिलकर सांकल से पिटाई की और चिमटा गर्म कर ललाट और शरीर पर दाग दिया। कहा कि वह डायन है, उस पर बुरी आत्मा है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने कहा कि आरोपी स्थानीय देवता की पूजा करने और बुरी आत्मा से मुक्त करने के नाम पर उससे 5,000 रुपये भी लिए थे। आरोपियों ने महिला को पुलिस को सूचित करने पर फिर से प्रताड़ित करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया, पिटाई के कारण मैं डर से बेहोश हो गई। मैं इस घटना के बारे में अपने पति को बताना चाहती थी, जो शहर से बाहर रहता था, लेकिन आरोपी ने मुझसे फोन छीन लिया। मेरे पति ने जब फोन किया, तो टोटका करने वाले ने कहा कि उस पर बुरी आत्मा का साया है, अभी वह सो रही है। कुछ दिनों बाद घर लौटेगी।
पुलिस अधीक्षक विमल सिंह ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता के बहनोई, पीड़िता की भाभी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिंह ने कहा कि हम मामले की संवेदनशील तरीके से जांच कर रहे हैं और फरार आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।