फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Bhilwara Two youth were thrash by mob on suspicion of child lifting in Dholi village

राजस्थान: भीड़ ने बच्चा चोर समझकर दो युवकों को खंभे से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने बचाया

Thu, 10 Oct 2019 08:31 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Oct 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Bhilwara Two youth were thrash by mob on suspicion of child lifting in Dholi village
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के भीलवाड़ा में लोगों ने दो युवकों को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। मोतीपुर पंचायत के धौली गांव में बच्चा चोर गिरोह के सदस्य की अफवाह पर मंगलवार रात लोगों ने दो युवकों की पहले तो पिटाई की, और बाद में खंभे से बांध दिया। दोनों युवक पिटाई के चलते गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। सीआई राजकुमार नायक ने बताया कि दोनों युवक बाइक से किसी रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे। लौटते वक्त धौली गांव के पास इनकी बाइक खराब हो गई। ये बाइक ठीक कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान गांव का एक बच्चा वहां खेल रहा था। गांव के कुछ लोगों को लगा कि ये दोनों बच्चा चोर हैं। गांव वालों ने इनके नशे में होने की बात भी कही। लोगों ने इन दोनों को खंभे से बांध दिया और पिटाई कर दी, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को भीड़ से बचाया और अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बताया है कि दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed