फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly elections begin Election Department start the preliminary examination of EVMs from May 15

Rajasthan: विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, निर्वाचन विभाग 15 मई से करेगा EVM की जांच, जिलों में टीमों का गठन

Tue, 18 Apr 2023 09:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 18 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के नए निर्देश अनुसार EVM की प्राथमिक स्तरीय जांच की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly elections begin Election Department start the preliminary examination of EVMs from May 15
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए EVM की प्राथमिक स्तरीय जांच (FLC) के संदंर्भ में मंगलवार को समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, ईवीएम जिला नोडल अधिकारियों, FLC पर्यवेक्षकों, अतिरिक्त पर्यवेक्षकों तथा ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच से पहले की समस्त तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


15 मई से EVM की प्राथमिक स्तरीय जांच शुरू होगी 
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और भारत ईलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (BEL)  से लगातार संवाद करते हुए यह अपेक्षा की जा रही है कि राजस्थान में 15 मई से EVM की प्राथमिक स्तरीय जांच(FLC) का कार्य प्रारम्भ हो जाए। इस कार्य के सफल संपादन के लिए जिलों में टीमों का गठन किया जा चुका है। लगभग सभी जिलों में उनकी आवश्यकतानुसार ईवीएम पहुंचाई जा चुकी है, अन्य संबंधित सामग्री भी इस माह के अंत तक पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन


75 लाख नव मतदाता जुड़े
कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिलों को ईवीएम से जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने, राजनैतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने, मीडिया को समयानुसार सूचित करने करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आम जन के साथ 75 लाख नव मतदाताओं को ईवीएम से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने के लिए वृहद और सूक्ष्म स्तरीय योजना का निर्माण किया जाये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी दिये। वर्कशॉप से पहले राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स सुरेन्द्र जैन ने जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले समस्त कार्यों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी बतायी। कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed