फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly elections 2018: yogi adityanath attacks congress in makrana rally

"देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है"...तो देश का हिंदू कहां जाएगा : योगी आदित्यनाथ

Mon, 26 Nov 2018 03:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly elections 2018: yogi adityanath attacks congress in makrana rally
मकराना रैली में मनमोहन पर बरसे योगी - फोटो : Amar Ujala
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने हमेशा विभाजन, बंटवारे की राजनीति की है और इस राजनीति का दुष्परिणाम है कि देश में आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा है। योगी राजस्थान के मकराना शहर में पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




योगी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग भेदभाव करते थे और देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए कह दिया था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। अगर मुसलमानों का अधिकार है तो देश का हिंदू कहां जाएगा?"
विज्ञापन


मकराना में भाजपा के उम्मीदवार रूपाराम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विभाजन, बंटवारे की राजनीति की है और इस विभाजन और बंटवारे की राजनीति का यह दुष्परिणाम है कि इस देश के अंदर आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा, "जिन आतंकवादियों को कांग्रेस बिरयानी खिलाती थी, हम उन्हें गोली खिला रहे हैं। कांग्रेस हमारे सेना के जवानों से कहती थी कि आतंकवादी गोली चलाए तब गोली चलाना... क्या यह संभव हो पाएगा कि इंतजार करेंगे कि कब आंतकवादी गोली चलाएगा तब गोली चलाएंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा, "आज ऐसा नहीं है। जो भारत का संविधान नहीं मानता, भारत की संप्रभुता को नहीं मानता भारत की एकता और अखंडता का दुश्मन है, जो भारत के निर्दोष नागरिकों पर गोली चलाता है, जो भारत के निर्दोष बहादुर जवानों पर कायराना हमला करता है उसका स्थान इस धरती पर तो नहीं, यमराज के घर ही उसका स्थान होगा।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी आएगी मकराना के मार्बल की चमक को फीकी करेगी, यहां की पहचान को धूमिल करेगी। 


कांग्रेस पर देश के जवानों की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि उसने राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस देश में आंतकवाद को पनपाया है और नक्सलवाद को पनपने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में न कोई नेता है, न वहां कोई नीति है, वहां ना कोई नेक नीयती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने बीते पांच वर्षों में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में नई उंचाईयों को छुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed