{"_id":"5bfba82cbdec2241516883f5","slug":"rajasthan-assembly-elections-2018-yogi-adityanath-attacks-congress-in-makrana-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है\"...तो देश का हिंदू कहां जाएगा : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
"देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है"...तो देश का हिंदू कहां जाएगा : योगी आदित्यनाथ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
मकराना रैली में मनमोहन पर बरसे योगी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने हमेशा विभाजन, बंटवारे की राजनीति की है और इस राजनीति का दुष्परिणाम है कि देश में आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा है। योगी राजस्थान के मकराना शहर में पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
योगी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग भेदभाव करते थे और देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए कह दिया था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। अगर मुसलमानों का अधिकार है तो देश का हिंदू कहां जाएगा?"
मकराना में भाजपा के उम्मीदवार रूपाराम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विभाजन, बंटवारे की राजनीति की है और इस विभाजन और बंटवारे की राजनीति का यह दुष्परिणाम है कि इस देश के अंदर आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा, "जिन आतंकवादियों को कांग्रेस बिरयानी खिलाती थी, हम उन्हें गोली खिला रहे हैं। कांग्रेस हमारे सेना के जवानों से कहती थी कि आतंकवादी गोली चलाए तब गोली चलाना... क्या यह संभव हो पाएगा कि इंतजार करेंगे कि कब आंतकवादी गोली चलाएगा तब गोली चलाएंगे।"
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, "आज ऐसा नहीं है। जो भारत का संविधान नहीं मानता, भारत की संप्रभुता को नहीं मानता भारत की एकता और अखंडता का दुश्मन है, जो भारत के निर्दोष नागरिकों पर गोली चलाता है, जो भारत के निर्दोष बहादुर जवानों पर कायराना हमला करता है उसका स्थान इस धरती पर तो नहीं, यमराज के घर ही उसका स्थान होगा।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी आएगी मकराना के मार्बल की चमक को फीकी करेगी, यहां की पहचान को धूमिल करेगी।
कांग्रेस पर देश के जवानों की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि उसने राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस देश में आंतकवाद को पनपाया है और नक्सलवाद को पनपने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में न कोई नेता है, न वहां कोई नीति है, वहां ना कोई नेक नीयती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने बीते पांच वर्षों में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में नई उंचाईयों को छुआ है।