{"_id":"5bfbb471bdec2241b2772f3d","slug":"rajasthan-assembly-elections-2018-rahul-gandhi-reveals-gotra-at-pushkar-brahma-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में बताया अपना गोत्र, ब्राह्मण वोटर को साधने की कवायद?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में बताया अपना गोत्र, ब्राह्मण वोटर को साधने की कवायद?
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में राहुल गांधी
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में प्रचार पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पंडित-पुजारियों को अपना गोत्र भी लिखवाया। राहुल ने कौल दत्तात्रेय गोत्र के नाम से पूजा की।
इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच जाति-धर्म को लेकर जबर्दस्त वाक-युद्ध छिड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले सूबे में कांग्रेस के दिग्गज सीपी जोशी ने बयान दिया था,
राजस्थान में कांग्रेस ने कई ब्राह्मण चेहरों को आगे किया है। इनमें रघु शर्मा, डॉ. सीपी जोशी और गिरिजा व्यास जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। माना जाता है कि राजस्थान में 8 फीसदी ब्राह्मण मतदाता हैं। जाहिर है, इस बार सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही कांग्रेस कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती।
इससे पहले गुजरात चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी मंदिर-मंदिर घूमते नजर आए थे। जिसके बाद, भाजपा की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा गया।
राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच जाति-धर्म को लेकर जबर्दस्त वाक-युद्ध छिड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले सूबे में कांग्रेस के दिग्गज सीपी जोशी ने बयान दिया था,
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की जाति को लेकर भी सवाल उठाए गए। हालांकि, राहुल गांधी के निर्देश पर बाद में जोशी ने अपने बयान पर खेद जताया था। लेकिन बयानों की बिखरती लड़ी से साफ है कि पार्टी ब्राह्मणों को एक कड़ी में गूंथने की कोशिश कर रही है।"उमा भारती जी की जाति मालूम है किसी को? ऋतंभरा की जाति मालूम है? इस देश में धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानते हैं।"
विज्ञापन विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस ने कई ब्राह्मण चेहरों को आगे किया है। इनमें रघु शर्मा, डॉ. सीपी जोशी और गिरिजा व्यास जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। माना जाता है कि राजस्थान में 8 फीसदी ब्राह्मण मतदाता हैं। जाहिर है, इस बार सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही कांग्रेस कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती।
जब संबित ने पूछा राहुल का गोत्र
पिछले महीने ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, "उज्जैन जा रहे राहुल गांधी जी से हम पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका?"Ujjain ja rahe #RahulGandhi ji se hum poochna chahte hain ki aap jenau dhari hain? Aap kaise jenau dhaari hain, kya gotr hai aapka?: BJP's Sambit Patra in Indore pic.twitter.com/fjyiSWRaW0
— ANI (@ANI) October 29, 2018