{"_id":"65613a4aba6ccdea9a088e73","slug":"rajasthan-assembly-election-voting-today-ashok-gehlot-vasundhra-raje-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कन्हैया हत्याकांड-पेपर लीक से भाजपा को आस, अब तक गहलोत ने स्कीमें गिनाईं तो वसुंधरा ने भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कन्हैया हत्याकांड-पेपर लीक से भाजपा को आस, अब तक गहलोत ने स्कीमें गिनाईं तो वसुंधरा ने भ्रष्टाचार
Sat, 25 Nov 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा
प्रेम प्रताप सिंह, जयपुर
प्रेम प्रताप सिंह, जयपुर
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:35 AM IST
सार
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए कुल 5.26 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 199 सीटों के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। 2,74,846 कर्मचारी मतदान कराएंगे।
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस और भाजपा के एक महीने से ज्यादा समय तक चले चुुनावी घमासान पर राजस्थान की जनता आज वोट देकर अपना फैसला सुनाएगी। यह तय करेगी कि राज्य में अगले पांच साल तक किस पार्टी की सरकार रहेगी। प्रदेश में बारी-बारी से कांग्रेस-भाजपा की सरकार बनने की परंपरा कायम रहेगी या ढाई दशक पुराना रिवाज बदल जाएगा। प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस और भाजपा ने अपने तरकश से खूब सियासी तीरों का प्रयोग किया। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पनौती, पायलट, गुजराती और मारवाड़ी जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। पढ़ें प्रेम प्रताप सिंह की रिपोर्ट...
5.26 करोड़ मतदाता होंगे भाग्य विधाता
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए कुल 5.26 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 199 सीटों के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। 2,74,846 कर्मचारी मतदान कराएंगे। 6247 सेक्टर अधिकारियों और 1,02,290 राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, आरएसी एवं सीएपीएफ की 700 कंपनिंयों के सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 के युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नव मतदाता शामिल हैं।
भाजपा ने इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया
भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 28 दिन में 45 सभाएं-रोड शो किए।
कांग्रेस से राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कुल 28 जनसभाओं को संबोधित किया।
पिछले चुनाव के मुकाबले 920 फीसदी ज्यादा बरामदगी
पिछले चुनाव के मुकाबले 920 फीसदी ज्यादा बरामदगी की गई है। विभिन्न सतर्कता एजेंसियों की ओर से 644 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। जयपुर जिले में आंकड़ा 106 करोड़ के पार पहुंच गया है। 2018 विधानसभा चुनाव के मुकाबले जब्ती में 920 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार 11 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की गई है।

- पेपर लीक मामले को जमकर तूल दिया
- कांग्रेस की ओर से युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का किया गया वादा पूरा न होने का मुद्दा
- योजना भवन से करोड़ों रुपये-सोने की बरामदगी
- हाईकोर्ट में सरकार की ओर से ठीक तरीके से पैरवी न करने पर जयपुर बम ब्लास्ट के हत्यारे बरी
- उदयपुर में हुए कन्हैया लाल तेली हत्याकांड को भाजपा के हर बड़े नेता ने सियासी हवा दी
- प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्दे को भाजपा की ओर से बार-बार उठाया गया
- चुनाव के अंतिम चरण तक लाल डायरी का मुद्दा छाया रहा, कांग्रेस नहीं दे पाई जवाब
- मोदी ने बीजेपी की सरकार बनने पर पेट्रोल डीलज के दामों की समीक्षा करने के लिए कहा
- मोदी-शाह ने कहा-गुर्जर के बेटे को मक्खी सा फेंका, पायलट के लिए दो अच्छी बातें बोल दें
- राजस्थान में कर्नाटक की तर्ज पर सात गारंटी देने का वादा
- किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए एमएसपी को लेकर कानून बनाने का वादा
- 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य चिरंजीवी योजना बढ़ाकर 50 लाख रुपये तक की जाएगी
- कर्मचारियों के लिए ओपीएस को लेकर कानून का वादा
- युवाओं को अपने पक्ष में करने के लिए एक वोट के नाम पर एक लैपटॉप देने का वादा किया गया
- प्रधानमंत्री मोदी को टारगेट करते हुए राहुल गांधी ने चुनावी भाषण में उन्हें पनौती तक कह दिया
- राहुल ने जेब कतरे का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि जेबकतरा अकेले नहीं आता, तीन को साथ लेकर आता है
- भाजपा केे गिरिराज मलिंगा को टिकट देने पर कांग्रेस ने दलित सुरक्षा मुद्दे को उछाला
- प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहलोत गुजराती और मारवाड़ी का कार्ड भी खेला