{"_id":"5c13bea4bdec2253a4240f90","slug":"rajasthan-assembly-election-results-2018-ashok-gehlot-third-term-as-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता हैं अशोक गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता हैं अशोक गहलोत
Fri, 14 Dec 2018 08:01 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले वह चौथे नेता हैं। गहलोत से पहले भैरोसिंह शेखावत और हरिदेव जोशी ही तीन तीन बार मुख्यमंत्री बने। हालांकि मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक चार बार इस पद पर रहे।
राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप कार्यभार संभालने जा रहे गहलोत 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल 2003 तक रहा। इसके बाद वह 2008 से 2013 तक दूसरी बार मुख्यमंत्री रहे।
गहलोत से पहले हरिदेव जोशी 1973 से 77, 1985 से 88 व 1989 से 90 तक मुख्यमंत्री रहे थे जबकि भैरोसिंह शेखावत 1977-80, 1990-92 व 1993-98 के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन
हालांकि कांग्रेस नेता मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 1954 से 57, 1957 से 62, 1962 से 67 और 1967 से 71 तक राज्य मुख्यमंत्री रहे।
गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले वे जोधपुर सीट से लगातार पांच बार सांसद रहे और केंद्र मंत्री भी रह चुके हैं।