फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election results 2018: Ashok Gehlot third term as CM

तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता हैं अशोक गहलोत

Fri, 14 Dec 2018 08:01 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 14 Dec 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election results 2018: Ashok Gehlot third term as CM
Ashok Gehlot
अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले वह चौथे नेता हैं। गहलोत से पहले भैरोसिंह शेखावत और हरिदेव जोशी ही तीन तीन बार मुख्यमंत्री बने। हालांकि मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक चार बार इस पद पर रहे। 
विज्ञापन


राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप कार्यभार संभालने जा रहे गहलोत 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल 2003 तक रहा। इसके बाद वह 2008 से 2013 तक दूसरी बार मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन


गहलोत से पहले हरिदेव जोशी 1973 से 77, 1985 से 88 व 1989 से 90 तक मुख्यमंत्री रहे थे जबकि भैरोसिंह शेखावत 1977-80, 1990-92 व 1993-98 के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस नेता मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 1954 से 57, 1957 से 62, 1962 से 67 और 1967 से 71 तक राज्य मुख्यमंत्री रहे।


गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले वे जोधपुर सीट से लगातार पांच बार सांसद रहे और केंद्र मंत्री भी रह चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed