फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Election 2018: Congress released its first list of 152 candidates

राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने देर रात जारी की पहली सूची, राहुल गांधी के आवास पर कार्यकताओं का हंगामा

Fri, 16 Nov 2018 03:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 16 Nov 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election 2018: Congress released its first list of 152 candidates
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर हंगामा करते कार्यकर्ता व मौजूद पुलिस बल

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार रात में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि सूची जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष की लहर देखी गई। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के आवास के बाहर हंगामा किया और पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के निवास के बाहर हंगामा किया और उनपर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

सचिन पायलट टोंक से तो अशोक गहलोत सरदारपुरा से लड़ेंगे चुनाव

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की। सूची के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं। 

गहलोत और पायलट ने बुधवार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि वे चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है।

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बुधवार को ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुये सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed