फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: ticket distribution formula in congress and bjp

राजस्थान: वसुंधरा राजे की सूची से शाह असहमत, पायलट-गहलोत की खींचतान में उलझी कांग्रेस

Mon, 05 Nov 2018 07:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: ticket distribution formula in congress and bjp
वसुंधरा vs पायलट

राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों की सूची का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सूचियों के अटकने की वजहें भी दोनों पार्टियों में अलग-अलग है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा अध्यक्ष को उम्मीदवारों के नाम भेजे हैं, लेकिन अमित शाह इससे संतुष्ट नहीं हैं। 

विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि वसुंधरा की ओर से पेश सूची में ज्यादातर पुराने विधायकों के नाम हैं। यही कारण है कि शाह अपने तरीके से सही उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अपने खास और विश्वासपात्र लोगों को जिलेवार सर्वे के काम में भी लगा दिया है। सर्वे से निकलकर सामने आने वाले नाम शाह तक तीन दिन में पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि जिताऊ प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने की कवायद अंतिम दौर में है। पहली सूची दीपावली के बाद जारी हो जाएगी। 

वहीं, कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने अपनी अपनी ओर से दो अलग अलग सूचियां भेजी हैं, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि दोनों की सूची पर विचार विमर्श का काम जारी है। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान में उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया में अब एक हफ्ते का ही समय बचा है। वैसे पायलट ने कहा है कि दीपावली के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(ब्यूरो) 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed