राजस्थान चुनाव: सीएम उम्मीदवारी के सवाल पर सचिन पायलट ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी अपना वोट डालने जयपुर पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही अपनी सीएम उम्मीदवारी पर कहा कि पार्टी को बहुमत मिलने जाने के बाद इस पर विचार होगा। बता दें कि कांग्रेस के जीत जाने की सूरत में सचिन पायलट भी इस बार सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं। राहुल गांधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है।
Sachin Pilot, Congress on CM face from Congress: We will sit and discuss this after our party gets a majority in the election. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/fy6PCtY9D9
— ANI (@ANI) December 7, 2018विज्ञापन
मतदाताओं में इसे लेकर खासा जोश है। युवा से लेकर बड़े-बूढ़े तक मतदान करने बूथ तक पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच दिग्गज भी वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में मतदान किया, वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में वोट डाला।
बता दें कि इस बार कांग्रेस में सीएम के कई दावेदार नजर आ रहे हैं। कई बड़े चेहरे इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सचिन पायलट, अशोक गहलोत, गिरिजा व्यास, सीपी जोशी जैसे नाम शामिल हैं। बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने से सीएम दावेदार पर भी असमंजस बढ़ गया है। तमाम सर्वे और जमीनी हालात बता रहे हैं कि इस बार यहां कांग्रेस की वापसी के प्रबल आसार हैं। ऐसे में कांग्रेस में सीएम दावेदारी को लेकर सियासी संघर्ष का संकेत मिल रहा है।
राजस्थान में अन्य 4 प्रदेशों के साथ 11 दिसंबर को नतीजा आएगा, जिसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि भाजपा इतिहास बनाती है या कांग्रेस की वापसी से पुरानी परंपरा कायम रहती है।