फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Rahul gandhi rally Bhilwada chittorgarh

राहुल के 'हिंदुत्व' बयान पर सुषमा- भगवान न करे उनसे हमें 'हिंदू' का मतलब सीखना पड़े

Sat, 01 Dec 2018 05:38 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Rahul gandhi rally Bhilwada chittorgarh
उदयपुर में राहुल गांधी का बयान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते आते चुनाव रैलियों का दौर तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। सबसे पहले वह उदयपुर में कारोबारियों से रूबरू हुए और इस दौरान मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। राहुल ने नोटबंदी से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने पीएम मोदी को हिंदुत्व के मुद्दे पर भी घेरते हुए कहा कि वह किस तरह के हिंदू हैं।  

विज्ञापन


राहुल ने हिंदुत्व के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। राहुल ने कहा, हिंदुत्व का सार क्या है? गीता में क्या कहा गया है? इसका ज्ञान हर किसी को है, हर जगह ज्ञान फैला हुआ है। हर जीवित वस्तु के अंदर ज्ञान है। हमारे पीएम कहते हैं कि वह हिंदू हैं लेकिन वह हिंदुत्व की नींव को नहीं समझते। वह किस तरह के हिंदू हैं? 

विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने दिया जवाब

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा,

"बयान आया कि वो जनेऊधारी ब्राह्मण हैं, पर मुझे नहीं मालूम था कि जनेऊधारी ब्राह्मण के ज्ञान में इतनी वृद्धि हो गई कि हिंदू होने का मतलब अब हमें उनसे समझना पड़ेगा। भगवान न करे कि वो दिन कभी आए कि राहुल गांधी से हमें हिंदू होने का मतलब जानना पड़े।"

उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी ने पीएम के बारे में ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वो और कांग्रेस खुद धर्म और जाति को लेकर भ्रम में हैं। सालों तक पार्टी ने राहुल को धर्मनिरपेक्ष नेता के तौर पर पेश किया लेकिन चुनाव आते ही उन्हें लगा कि हिंदू तो बहुसंख्यक हैं, इसलिए अब ये छवि बनाई जा रही है।

राहुल ने कहा, यूपीए सरकार के समय एनपीए दो लाख करोड़ रुपये था, मोदी सरकार के चार साल में एनपीए 12 लाख करोड़ रुपये हो गया। मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। कुल 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया गया है, ये सरकार करोड़ों हिदुस्तानियों का कर्ज क्यों नहीं माफ करती है। बड़े लोगों का कर्जा छुपाकर माफ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, नोटबंदी और जीएसटी के बारे में हिन्दुस्तान की जनता भ्रमित है। नोटबंदी एक स्कैम है। इसका लक्ष्य छोटे उद्योगों की रीढ़ की हड्डी को तोड़ना था। चाहे नोटबंदी हो या गब्बर सिंह टैक्स, इनका लक्ष्य बड़ी-बड़ी कंपनियों का रास्ता खोलना था। इसका मकसद था कि हिंदुस्तान के बड़े 15 उद्योगपतियों को मौका दिया जाए। 

राहुल ने कहा कि यह  एक गलत धारणा है कि प्राइवेट सेक्टर एजुकेशन संस्थान बेहतर हैं। इस देश को सरकारी हेल्थकेयर सेवाओं के बिना नहीं चलाया जा सकता। हिंदुस्तान के सबसे बेहतरीन संस्थान सरकारी हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक बना दिया। मोदी सरकार ने इसका फायदा उठाया। मनमोहन सिंह सरकार ने तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की, क्या आपको इसकी जानकारी है? 



हर आंदोलन को जनांदोलन बना देते हैं मोदी : सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस भी आंदोलन को हाथ में लेते हैं उसे जन आंदोलन बना देते हैं। यहां एक कार्यक्रम ‘राजस्थान री बात सुषमा स्वराज के साथ’ में उन्होंने कहा,‘प्रधानमंत्री जिस भी आंदोलन को हाथ में लेते है वे उसे जन आंदोलन बना देते हैं।’ 

स्वच्छता मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 9.50 करोड से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं जिनमें राजस्थान अग्रणी है। कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतनी संतुलित विदेश नीति चल रही है तो क्या पहले यह असंतुलन मिटाया नहीं जा सकता था।’ उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र भी इस दौरान किया।


7 दिसंबर को मतदान

बता दें कि राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। मतगणना बाकी राज्यों के साथ 11 दिसंबर को होगी। इस बार भी यहां मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। सीएम वसुंधरा राजे इस बार अकेले ही कई चुनौतियों से जूझ रही हैं। वहीं, कांग्रेस कद्दावर नेताओं की एकजुटता के दम पर मैदान में उतरी है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के अलावा के बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed