फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Muslim voters to play crucial role

राजस्थान में इस बार आर-पार की लड़ाई, मुस्लिम मतदाताओं का रुख बेहद अहम

Tue, 06 Nov 2018 02:07 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Muslim voters to play crucial role
राजस्थान चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का मुकाबला इस बार बहुत ज्यादा उलझा हुआ नजर नहीं आ रहा है। तमाम सर्वे बता रहे हैं कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस की वापसी हो सकती है। वहीं, भाजपा के लिए सत्ता बचाए रखने का काम चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। वैसे भी राजस्थान की परंपरा रही है कि यहां की जनता हर पांच साल में सरकार बदल देती है। इसके बावजूद मुस्लिम मतदाताओं का रुख कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 

विज्ञापन

हमेशा की तरह इस बार भी मुस्लिम मतदाता नतीजों में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के रुख से कांग्रेस को खासा नुक्सान उठाना पड़ा था। मुस्लिमों के रुख ने कांग्रेस को भी चिंता में डाल रखा है। कई मुस्लिम कार्यकर्ताओं का कहना था कि 2013 में कांग्रेस ने यहां कमजोर उम्मीदवार उतारे। 
विज्ञापन


2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से महज दो मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीत पाए थे। कांग्रेस ने 16 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे जिनमें कुछ मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे, लेकिन किसी को भी जीत नसीब नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में मुस्लिमों की आबादी 11.41 फीसदी है। विधानसभा की 14 सीटों पर मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका अदा करते हैं। 2013 में ऐसी ही कुछ सीटों पर जीत का अंतर सभी निर्दलीय मुस्लिम उम्मीदवारों को मिले वोटों से कम था।  


राजस्थान मुस्लिम फोरम ने कांग्रेस सहित सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक मंच पर आने की अपील की है। फोरम की अपील है कि ऐसे राजनीतिक दल आबादी के अनुपात में मुस्लिमों को टिकट दें। किसी भी दल को मुस्लिमों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर मुस्लिमों को उचित सम्मान नहीं मिला तो वो विकल्प ढूंढ़ लेंगे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed