राजस्थान: जगह-जगह ईवीएम में खराबी से बरपा हंगामा, अर्जुन मेघवाल भी घंटों करते रहे इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी वोट डालने पहुंचे थे लेकिन ईवीएम में खराबी के कारण उन्हें करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इसी तरह जालौर के अहोर में मतदान बूथ संख्या पर 253 और 254 में ईवीएम में खराबी के चलते मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। इस मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की वजह से वोटिंग भी रूकी रही।
वहीं, पूरे प्रदेश में मतदान शुरू होने के ढाई घंटे बाद भी जैसलमेर में तीन बूथों में मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका था। यहां वीवीपैट मशीन खराब होने की वजह से वोटिंग रूकी रही। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि खराब मशीनों को बदलने का काम हो रहा है।Rajasthan: Union minister Arjun Ram Meghwal stands in a queue to cast his vote at polling booth no. 172 in Bikaner. #RajasthanElections pic.twitter.com/OD306IafM8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 7, 2018
Rajasthan: Voters create ruckus at polling booth no. 253 and 254 in Ahor constituency of Jalore as voting has been halted following EVM malfunction. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/v67aloFU9B
— ANI (@ANI) December 7, 2018
जोधपुर में जिस बूथ पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत वोट डालने पहुंचे थे वहां भी ईवीएम में कुछ देर के लिए दिक्कत आई।
बता दें कि आज राजस्थान में 199 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आम लोगों के साथ दिग्गजों ने भी मतदान किया। शुरुआत में मतदान बेहद धीमा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ इसमें तेजी आई। हालांकि सुबह 11 बजे तक यहां 21 फीसदी वोटिंग और दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।