फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: EVM malfunction reported at may places

राजस्थान: जगह-जगह ईवीएम में खराबी से बरपा हंगामा, अर्जुन मेघवाल भी घंटों करते रहे इंतजार 

Fri, 07 Dec 2018 11:37 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: EVM malfunction reported at may places
मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल
ईवीएम और वीवीपैट मशीन खराब होने का सिलसिला राजस्थान चुनाव में भी जारी रहा। यहां कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट में खराबी की वजह से देर से मतदान शुरू हुआ। कई जगहों पर मशीनों को बदला भी गया। कुछ ऐसे मतदान केंद्र भी थे जहां वीआईपी नेता भी वोटिंग करने पहुंचे थे लेकिन ईवीएम खराब होने की वजह से उन्हें भी इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी वोट डालने पहुंचे थे लेकिन ईवीएम में खराबी के कारण उन्हें करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।  इसी तरह जालौर के अहोर में मतदान बूथ संख्या पर 253 और 254 में ईवीएम में खराबी के चलते मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। इस मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की वजह से वोटिंग भी रूकी रही।  
विज्ञापन
वहीं, पूरे प्रदेश में मतदान शुरू होने के ढाई घंटे बाद भी जैसलमेर में तीन बूथों में मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका था। यहां वीवीपैट मशीन खराब होने की वजह से वोटिंग रूकी रही। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि खराब मशीनों को बदलने का काम हो रहा है। 


जोधपुर में जिस बूथ पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत वोट डालने पहुंचे थे वहां भी ईवीएम में कुछ देर के लिए दिक्कत आई। 

बता दें कि आज राजस्थान में 199 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आम लोगों के साथ दिग्गजों ने भी मतदान किया। शुरुआत में मतदान बेहद धीमा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ इसमें तेजी आई। हालांकि सुबह 11 बजे तक यहां 21 फीसदी वोटिंग और दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed