{"_id":"5c0b4789bdec2241d200213b","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-evm-found-on-road-in-baran-and-in-bjp-candidate-house-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पाली में भाजपा प्रत्याशी के घर पर और बारां में सड़क पर मिली ईवीएम, अधिकारी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पाली में भाजपा प्रत्याशी के घर पर और बारां में सड़क पर मिली ईवीएम, अधिकारी हटाए गए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बारां और पाली जिले में चुनाव के बाद ईवीएम को लेकर बरती गई लापरवाही पर चुनाव अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। बारां जिले में ईवीएम सड़क पर लावारिस पड़ी मिली। वहीं पाली जिले में भाजपा प्रत्याशी के घर में ईवीएम मिली।
बारां जिले में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद इलाके में एक ईवीएम सड़क पर पड़ी मिली। इस घटना के संबंध में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशानस ने इन ईवीएम को किशनगंज में स्ट्रांगरूम में रख दिया है।
वहीं पाली जिले की घटना पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पाली सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है। भाजपा के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में निर्वाचन आयोग ने कहा था कि एक सेक्टर अधिकारी ईवीएम मशीन लेकर भाजपा उम्मीदवार के घर गया था जिसके बाद सेक्टर अधिकारी को हटा दिया गया और संबंधित ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
निर्वाचन आयोग ने पाली के रिटर्निंग अधिकारी महावीर को भी हटाने का आदेश दिया। वहीं जोधपुर के राकेश को कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया।
भाजपा उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रखे होने वाला वीडियो वायरल हो गया है।