फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Enterprenuer Wahid Chowhan contest from shekhawati sikar

राजस्थान: महिलाओं की शिक्षा के मुद्दे पर किया काम, अब चुनाव मैदान में उतरा ये उद्योगपति

Wed, 28 Nov 2018 05:16 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Enterprenuer Wahid Chowhan contest from shekhawati sikar
Wahid Chowhan
राजस्थान की चुनावी सरगर्मियों के बीच एक उद्योगपति चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दो दशकों से अपने पैतृक इलाके में लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रहे मुंबई में बसे वाहिद चौहान इस बार राजस्थान के सीकर विधानसभा के शेखावटी से चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

नई पार्टी के नए उम्मीदवार

चौहान को निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की नई पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। चौहान का एक कॉलेज लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रहा है। कॉलेज छात्रों को मुफ्त शिक्षा, यूनिफॉर्म और किताबें मुहैया करता है। यहां लड़कियों को आधुनिक विषयों के साथ-साथ मदरसे के भी विषय बताये जाते हैं। शायद यह पहला ऐसा संस्थान है जहां संस्कृत, उर्दू और अरबी भाषा एक-साथ सिखाई जाती है। 
विज्ञापन

सभी धर्मों के लिए खुला है कॉलेज

चौहान के कॉलेज में हिंदू और मुस्लिम, दोनों छात्राओं के लिए खुला है। यहां मुस्लिम छात्राएं मदरसा पैटर्न का चयन कर सकती हैं। चौहान के मुताबिक जब उन्होंने यह कॉलेज शुरू किया था तब लोगों ने उनकी मंशा पर शक किया था। पहले सीकर में लड़कियों की शिक्षा दर बहुत काम थी मगर अब स्थिति उलट है और लड़कियां लड़कों से ज्यादा शिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान का मुकाबला स्थानीय विधायक और भाजपा के उम्मीदवार रतन जलधारी और पिछला चुनाव हारे कांग्रेस के राजेंद्र पारिख से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed