{"_id":"5bf5139bbdec22698a471aa8","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-electoral-issues-of-chittorgarh-satta-ka-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव 2018: चित्तौड़गढ़ में लोगों ने कहा प्रदेश में हो रहे बदलाव का असर यहां भी दिख सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव 2018: चित्तौड़गढ़ में लोगों ने कहा प्रदेश में हो रहे बदलाव का असर यहां भी दिख सकता है
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला चुनाव रथ चित्तौड़गढ़ में
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा चित्तौड़गढ़। संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया।
उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि चित्तौड़गढ़ में क्या हैं जमीनी हालात।
चित्तौड़गढ़ एक ऐतिहासिक महत्व का शहर है। यह मीराबाई, महाराणा प्रताप, रानी पद्मावती की नगरी है। लेकिन आज क्या है शहर के हालात। क्या होंगे चुनावी मुद्दे। यही सवाल था अभिलाषा का।
विज्ञापन
राजनीति से जुड़े एक शख्स ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजय मिली थी। लेकिन इस बार परिस्थितियां बदली हैं। भाजपा ने विकास बहुत किया लेकिन आम जनता के अंदर आक्रोश है। चित्तौड़गढ़ एक औद्योगिक शहर है, यहां कई कारखाने हैं बावजूद इसके युवाओं को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यहां भाजपा को जीतने में परेशानी नहीं होगी लेकिन राजस्थान में हो रहे बदलाव का प्रभाव यहां देखने को मिल रहा है।
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में विकास तो हुआ है लेकिन पूरा विकास नहीं हुआ। छोटे मोहल्लों तक विकास नहीं पहुंचा है।
चित्तौड़गढ़ के अन्य लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए देखें वीडियो।